6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के नागौर के परबतसर में आधार मशीन लेकर भाग गया ऑपरेटर

राजस्थान के नागौर के परबतसर में अवैध रूप से संचालित आधार केन्द्र पर टीम निरीक्षण करने पहुंची तो ऑपरेटर आधार मशीन लेकर भाग गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Aadhar card

aadhar machine

-ई मित्र संचालक वसूल रहे अधिक राशि, निरीक्षण के दौरान सामने आई पोल
नागौर. राजस्थान के नागौर के परबतसर में अवैध रूप से संचालित आधार केन्द्र पर टीम निरीक्षण करने पहुंची तो ऑपरेटर आधार मशीन लेकर भाग गया। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग नागौर के एसीपी(उपनिदेशक) के निर्देश पर टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से संचालित केन्द्र पर ऑपरेटर आधार मशीन लेकर भाग गया। जानकारी के अनुसार मेड़ता के प्रभारी प्रोग्रामर प्रभात कुमार बारूपाल एवं कुचामन प्रोग्रामर शिवराज सोनी, सूचना सहायक मोहम्मद सलीम एवं सूचना सहायक विनोद कुमार के नेतृत्व में परबतसर में आधार नामांकन केन्द्र एवं ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें ई-मित्रों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के भौतिक सत्यापन करने के लिए दूरभाष पर बात की गई।
केन्द्रों पर पाई गई ये कमियां
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा निर्धारित वॉल पेंटिग, रेट लिस्ट का निरीक्षण किया गया। गोविंद ई-मित्र में निरीक्षण के दौरान वॉल पेंटिग, रेट लिस्ट, मूंग के टोंकन की अधिक राशि वसूलने,नामदेव ई-मित्र में ई-मित्र सर्विसेज की अधिक राशि वसूलने, अवैध रूप से आधार नामांकन केन्द्र संचालित करने, वॉल पेंटिग नहीं करने, नागणेच्यां ई-मित्र केन्द्र में वॉल पेटिंग, रेट लिस्ट में अधिक राशि वसूलने,प्रकाश पारीक ई-मित्र धारक के केन्द्र में वॉल पेंटिग, आधार प्रिंट निकालने में अधिक राशि वसूलने तथा रजा ई-मित्र केन्द्र में वॉल पेंटिग की कमी मिली।
नियमानुसार होगी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार महादेव कम्प्यूटर्स पर अवैध रूप से आधार नांमाकन केन्द्र संचालित होना पाया गया। निरीक्षण दल की दबिश के दौरान आधार ऑपरेटर आधार मशीन लेकर भाग गया। ई-मित्र केन्द्रों में निरीक्षण के दौरान निरीक्षण दल द्वारा ई मित्र सेवाओं की रसीद देने, राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर के अनुसार राशि वसूलने, निरीक्षण पुस्तिका, सुझाव पुस्तिका का संधारण करने के निर्देश दिए गए। कमियां मिलने वालों के विरूद्ध विभागीय नियमानुसार कार्रवाई एवं एफआईआर की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।