5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Result Live Update: हनुमान बेनीवाल ने भाजपा-कांग्रेस में मचाई खलबली, इतनी सीटों पर आगे चल रहे प्रत्याशी

Rajasthan Election Result Live: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के तहत मतगणना सुबह आठ बजे से चल रही है।...
less than 1 minute read
Google source verification

नागौर

image

Dinesh Saini

Dec 11, 2018

hanuman beniwal

नागौर।

राजस्थान की 199 सीटों पर 7 दिसंबर को हुए मतदान के बाद आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। प्रदेश में शुरूआती रूझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस कई सीटों से भाजपा पर बढ़त बनाए हुए है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के तहत मतगणना सुबह आठ बजे से चल रही है। जहां सभी जगहों पर भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। वहीं हनुमान बेनीवाल की आरएलपी भी 6 सीटों पर आगे चल रही है।

बेनीवाल की पार्टी आरएलपी से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों में से 6 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा बसपा के तीन, माकपा के दो और निर्दलीय के 12 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इससे ये स्पष्ट है कि प्रदेश में प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला हो रहा है।


वहीं इधर..

भरतपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी दलबीर आगे।
कामां से कांग्रेस की जाहिदा खान 40 हजार वोटों से आगे।
डीग-कुम्हेर से कांग्रेस के विश्वेन्द्र सिंह आगे।
बयाना से भाजपा की रितु आगे।
वैर से भाजपा के रामस्वरूप कोली आगे।
नदबई से भाजपा के कृष्णेन्द्र कौर दीपा व बसपा के जोगेन्द्र सिंह और कांग्रेस के हिंमांशु कटारा के बीच कड़ी टक्कर।