3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती व किशोरी के साथ बलात्कार

तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification

नागौर

image

Suresh Vyas

May 26, 2022

युवती व किशोरी के साथ बलात्कार

युवती व किशोरी के साथ बलात्कार

डीडवाना (नागौर). एक व्यक्ति ने तीन जनों के खिलाफ उसकी दो पुत्रियों के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है। थानाप्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पुत्रियां खेत में काम करने गई थी। इस दौरान आरोपी छोटू सिंह ने उसकी 16 साल की पुत्री के साथ बलात्कार किया। इसी प्रकार उसकी बड़ी पुत्री के साथ भी आरोपी छोटू सिंह, विनोद व कुलदीप सिंह ने बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।

24 घंटे में तीन सडक़ हादसे, 8 घायल
लाडनूं. गत रात से लेकर गुरुवार शाम तक क्षेत्र में तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 8 व्यक्ति घायल हो गए। निकटवर्ती ग्राम गनोड़ा के पास मोटरसाइकिल पर सुजानगढ़ से अपने गांव इंयारा जाते समय तीन मजदूर नीलगाय से टकराने से गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार घटना में घायल राजेन्द्र (21) पुत्र मगाराम बावरी, भानीराम (18) जगदीश बावरी तथा रामचन्द्र (18) पुत्र सोहनराम बावरी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वहीं गुरुवार दोपहर में सुजला कॉलेज से परीक्षा देकर वापस लौट रहे तीन परीक्षार्थियों की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार संदीप (18) पुत्र त्रिलोक जाट, कृष्णा (22) पुत्री पूसराज जाट, विनोद (20) पुत्र मूलचंद जाट निवासी हेमासर घायल हो गए।
घायलों को छात्र हिमांशु ङ्क्षसह भाटी ने अपने साथियों के साथ सुजानगढ़ सरकारी अस्पताल ले गए। इसी तरह ग्राम बेड़ के पास स्कूटी पर सवार माता एवं पुत्री ट्रेक्टर से टकराने से घायल हो गई। इस दुर्घटना में भंवरी देवी (45) पत्नी रामचन्द्र व उसकी पुत्री किरण (18) घायल हो गई। घायलों को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां उनके उपचार के पश्चात उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Story Loader