3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, बाइक जब्त

परीक्षा के बाद छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गया

2 min read
Google source verification

नागौर

image

Suresh Vyas

May 10, 2022

चितावा. छेड़छाड़ का गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र व उपस्थित पुलिस

चितावा. छेड़छाड़ का गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र व उपस्थित पुलिस

चितावा @ पत्रिका. महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम को लेकर चितावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। चितावा थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा ने बताया कि रविवार को पीडि़ता के पिता ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि उसकी कक्षा आठवीं में पढने वाली नाबालिग बेटी परीक्षा देकर वापस अपने घर लौट रहीं थी। जिसको रास्ते में ही शिक्षक राजेन्द्र कुमार उर्फ राजुराम (46) पुत्र नन्दाराम जाति जाट निवासी कुकनवाली ने घर छोडऩे के बहाने जबरन बाइक पर बिठा लिया। इस दौरान नाबालिग बालिका के साथ उसने छेड़छाड़ की। पुलिस ने पोक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए एक टीम का गठन किया जिसमें थानाधिकारी हरीराम जाजुन्दा, हैड कांस्टेबल बिरमाराम चौधरी, कांस्टेबल छोटूराम, कांस्टेबल जितेन्द्र, कांस्टेबल राजेन्द्र ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक राजेन्द्र को सोमवार को गिरफ्तार किया। शिक्षक की मोटरसाइकिल भी जब्त की। आरोपी शिक्षक को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आपसी रंजिश में युवक ने चाय के ढाबे में आग लगाई
जिलिया @ पत्रिका. ग्राम करकेडी में मेगा हाइवे बाइपास पर रखे चाय के ढाबे को आपसी रंजिश में एक व्यक्ति ने आग लगाकर जला दिया। जिसकी वजह से ढाबे में रखा करीबन पन्द्रह हजार रुपए का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार मेघराज गुर्जर ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए चाय का ढाबा चलता है। किसी बात को लेकर कैलाश पुत्र देबुराम जाति रेगर के साथ कहासुनी हो गई थी। उस रंजिश के चलते कैलाश ने रविवार रात करीब ग्यारह बजे ढाबे पर बने छपर में आग लगा दी। आग की सूचना गांव फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। थाना चितावा ने सोमवार को मामला दर्ज किया है।

Story Loader