25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग के साथ तीन दरिंदे दो वर्ष से कर रहे थे बलात्कार

तीन आरोपी गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification

नागौर

image

Suresh Vyas

May 29, 2022

डीडवाना. पुलिस गिरफ्त में सामूहिक बलात्कार के तीनों आरोपी।

डीडवाना. पुलिस गिरफ्त में सामूहिक बलात्कार के तीनों आरोपी।

डीडवाना. नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छोटूसिंह, कुलदीपसिंह व विनोद बिजारणियां पिछले दो वर्षो से बलात्कार कर रहे हैं।
आरोपी पीडि़ता के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पिछले दो वर्ष से देहशोषण कर रहे थे। मामले की जांच वृत्ताधिकारी गोमाराम कर रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देश पर डीडवाना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमलसिंह नेहरा व वृत्ताधिकारी गोमाराम के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी कोलिया निवासी छोटूसिंह (33) पुत्र लिछमणसिंह, कुलदीपसिंह (22)पुत्र गिरधारीसिंह व बिजारणियां की ढाणी खरेश निवासी विनोद बिजारणियां (20) पुत्र परसाराम को सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है।आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की हुई मौत
डीडवाना. निकटवर्ती ग्राम प्यावां में ट्रेन की पटरियों के पास शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणो को जब गांव के नजदीक ट्रेन की पटरियों के पास एक व्यक्ति शव पड़े होने की जानकारी हुई, सामाजिक कार्यकर्ता बीरमाराम ने मामले की जानकारी खुनखुना थाने में दी। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस और खुनखुना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए शव को डीडवाना के राजकीय बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। शव की पहचान प्यावां गांव के ही प्रेमङ्क्षसह (68) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।