17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधीरात में मौत बनकर मकान में घुसा ट्रेलर, सोते बुजुर्ग दंपती को रौंदा, पति की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बिचपुड़ी गांव में मंगलवार मध्यरात्रि में एक ट्रेलर डिवाइडर से अनियंत्रित होकर तेज गति से दौड़ता हुआ एक मकान की दीवार तोड़ अंदर घुस गया। ट्रेलर ने मकान में गहरी नींद सो रहे बुजुर्ग दंपती को रौंद दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
nagaur accident

कुचेरा (नागौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बिचपुड़ी गांव में मंगलवार मध्यरात्रि में एक ट्रेलर डिवाइडर से अनियंत्रित होकर तेज गति से दौड़ता हुआ एक मकान की दीवार तोड़ अंदर घुस गया। ट्रेलर ने मकान में गहरी नींद सो रहे बुजुर्ग दंपती को रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार बिचपुड़ी निवासी बक्साराम विश्नोई (61) के राष्ट्रीय राजमार्ग 58 के पास स्थित मकान में तेज गति से दौड़ता ट्रेलर घुस गया। ट्रेलर ने घर में सो रहे बक्साराम व उसकी पत्नी जड़ावली देवी (61) को रोंद दिया। दोनों को घायल हालत में मेड़तासिटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने पर चिकित्सकों ने बक्साराम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल जड़ावली देवी को अजमेर रेफर किया है।

यह भी पढ़ें : पाली में दर्दनाक हादसा; अनियंत्रित ट्रोला बाइक पर गिरा, पिता-पुत्री की मौत

नीम का पेड़ उखड़कर चढ़ गया ट्रेलर पर

ट्रेलर की गति इतनी तेज थी कि करीब 200 मीटर तक सड़क से नीचे दौड़ता रहा। मकान के आगे लगा नीम का पेड़ टूटकर ट्रेलर के ऊपर चढ़ गया। मकान के बाहर बने टॉयलेट व चारदीवारी को तोड़ते हुए ट्रेलर ने कमरे को तोड़ते हुए अंदर सो रहे बुजुर्ग दम्पती को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें : डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, टायरों में फंस गए थे दोनों के शव

मचा कोहराम

मध्यरात्रि में धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे बुजुर्ग दम्पती को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बुधवार दोपहर में महाराष्ट्र से दम्पती के पुत्रों के पहुंचने पर बुजुर्ग की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।