11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव ढाणी में छिपी प्रतिभाओं का मंच है युवा महोत्सव

नागौर के टाउन हॉल में बुधवार का दिन युवाओं की प्रतिभाओं के नाम रहा। यहां नागौर के युवाओं ने अपनी प्रतिभाओं के बहुतेरे रंगों से दर्शकों को परिचय कराया। राजस्थानी लोक नृत्य घूमर, चिरमी, तेरहताली, कच्ची घोड़ी से लेकर काव्य वाचन एवं गीत की प्रस्तुति द्वारा नागौर के युवाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। अवसर था राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव का।

4 min read
Google source verification

राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री सीताराम लांबा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस जिला स्तरीय युवा महोत्सव में ब्लॉक स्तर पर आयोजित विभिन्न तरह की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी विधा में बेहतर प्रस्तुतिकरण दिया। इस मौके पर कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने कहा कि राजस्थान सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही है। देश में पहली बार यदि किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने युवा कल्याण कोष की स्थापना की है तो वह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। मुख्यमंत्री द्वारा इस युवा कल्याण कोष को 500 करोड रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। राजस्थान ही देश का पहला राज्य है जहां पहली बार युवा नीति बनाई जा रही है। लांबा ने कहा कि देश की पहली युवा नीति राजस्थान में बनकर तैयार है जिसका ड्राफ्ट युवा बोर्ड की ओर से मुख्यमंत्री महोदय को सौंप दिया गया है।

गांव ढाणी में छिपी प्रतिभाओं का मंच है युवा महोत्सव

राज्य युवा बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य को लेकर सरकारी क्षेत्र में तो रोजगार के द्वारा निरंतर खुला ही हैं, साथी स्वरोजगार के क्षेत्र में हमारे युवा अपनी प्रतिभाओं को आगे लाए, इसके लिए कौशल विकास निगम की ओर से विभिन्न तरह की ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित किए जा रहे हैं।

गांव ढाणी में छिपी प्रतिभाओं का मंच है युवा महोत्सव

लांबा ने कहा कि युवाओं के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशील सोच के चलते देश की राजधानी नई दिल्ली में राजस्थान सरकार की ओर से ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए यूथ हॉस्टल निशुल्क छात्रावास की व्यवस्था की गई है, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा सहित केंद्र सरकार की विभिन्न तरह की ऑफिसर्स ग्रेड की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

गांव ढाणी में छिपी प्रतिभाओं का मंच है युवा महोत्सव

जिला स्तरीय युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री हबीबुर्रहमान अशरफी लांबा ने कहा कि राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से आयोजित किया जा रहे यह कार्यक्रम काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति के उत्थान को लेकर बहुत सी योजनाएं संचालित की है जिनके सफलतम परिणाम देखने को मिल रहे हैं। राज्य में युवाओं के प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए युवा महोत्सव जैसा आयोजन भी मुख्यमंत्री की विकासशील सोच का परिणाम है।

गांव ढाणी में छिपी प्रतिभाओं का मंच है युवा महोत्सव

युवा बोर्ड के सदस्य हनुमान बांगड़ा ने कहा कि नागौर के युवाओं ने हमेशा अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए मातृभूमि का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा की ओर से युवा महोत्सव जैसे ऐतिहासिक आयोजन करवाने पर उनका आभार जताया।

गांव ढाणी में छिपी प्रतिभाओं का मंच है युवा महोत्सव

जिला स्तरीय युवा महोत्सव में स्वागत भाषण मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुंशी खान ने दिया ‌। युवा महोत्सव के विभिन्न तरह के आयोजनों के बारे में खंड मुख्य शिक्षा अधिकारी राधेश्याम गोदारा व कार्यक्रम अधिकारी पवन मांझू ने बताया। आगंतुकों का आभार समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीसी बस्ती राम सांगवा ने जताया।

गांव ढाणी में छिपी प्रतिभाओं का मंच है युवा महोत्सव

जिला स्तरीय युवा महोत्सव में महात्मा गांधी दर्शन समिति के जिला सह संयोजक हीरालाल भाटी, ब्लॉक संयोजक दिल फराज खान, शिक्षाविद बीआर भूकर, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत, रामनिवास जांगिड़ व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजत खान,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मदनलाल शर्मा, व एपीसी समसा पृथ्वी सिंह चारण, ने शिरकत की।

गांव ढाणी में छिपी प्रतिभाओं का मंच है युवा महोत्सव

नागौर के युवाओं ने अपनी प्रतिभाओं के बहुतेरे रंगों से दर्शकों को परिचय कराया। राजस्थानी लोक नृत्य घूमर, चिरमी, तेरहताली, कच्ची घोड़ी से लेकर काव्य वाचन एवं गीत की प्रस्तुति द्वारा नागौर के युवाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया।