18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video–नागौर जिले के युवाओं ने दिखाई गांधीगिरी

- ईनाणा बायपास जाने वाली प्राइवेट व रोडवेज बस चालकों की पहनाई फूलों की माला-बस चालकों को फूल माला पहनाकर गांव में बस ले जान का आग्रह - शाम होने तक अजमेर से आने वाली बसें गाव में गई
less than 1 minute read
Google source verification
  नागौर जिले के युवाओं ने दिखाई गांधीगिरी

ईनाणा बायपास पर निजी बस के मालिक को माला पहनाते ग्रामीण।

मूण्डवा नागौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर आबाद होने के बावजूद बायपास से बसों के गुजरने से परेशान ईनाणा के ग्रामीणों ने मंगलवार को गांधीगिरी से प्रदर्शन किया। युवा सुबह शहीद स्मारक के पास बायपास के किनारे टेंट लगाकर बैठ गए। बायपास से जाने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों के चालकों को फूलों की मालाएं पहनाकर गांव में होकर बसों का संचालन करने के लिए आग्रह किया। युवाओं के इस प्रकार के आचरण से वाहन चालक काफी प्रभावित हुए। ग्रामीणों के इस तरह के व्यवहार की खबर आने जाने वाले सभी वाहन चालकों तक पहुंच गई। शाम होने तक अजमेर की तरफ से आने वाली बसें भी गांव में से होकर निकली।

नागौर डीपो के अलावा अन्य डीपो की बसें भी गांव में से होकर गई। दिन भर लोग बायपास के पास बैठे रहे। सरपंच रूपाराम रोज, कालूराम ईनाणियां, बबलू ईनाणियां, गणपतसिंह, कैलाश, विजय पाराशर, ज्ञानप्रकाश, गरीब राम, रामप्रसाद, सुरेन्द्र ईनाणियां, कंवरीलाल जांगिड़, कैलाश धाकड़, ईश्वर ईनाणियां सहित युवाओं ने बताया कि बसों के बायपास जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। सम्पन्न लोग तो निजी वाहनों से चले जाते हैं। महिलाओं, विद्यार्थियों, मजदूरों, अस्वस्थ लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बायपास दूर होने तथा आबादी क्षेत्र नहीं होने से बसों का संचालन गांव में होकर करना बेहद जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

नागौर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग