29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे निकली शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

नगर में हर स्थान से यात्रा के साथ प्रथम बार संत के आगमन पर नगर आनंदमय हो गया।

3 min read
Google source verification

नागदा

image

Lalit Saxena

Jan 09, 2018

patrika

town,Bhagwat Katha,nagda news,Shobha Yatra,

उन्हेल. संगीतमय भागवत कथा के विश्राम के बाद नगर मे शोभायात्रा निकाली गई। नगर में हर स्थान से यात्रा के साथ प्रथम बार संत के आगमन पर नगर आनंद मय हो गया। कथा स्थल पर बने हवन कुंड में हर घर से आहुति दी गई और अंत में करीब 14 हजार भक्तों ने महाभंडारे में प्रसादी का लाभ लिया।

सात दिन से चल रही संगीतमय भागवत कथा

सात दिन से चल रही संगीतमय भागवत कथा को कथा सम्राट वर्षा नागर द्वारा कथा की विश्रांमति के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें ढो-ढमाकें व बैंड और डीजे से शोभायात्रा की अगवानी की गई। यात्रा में प्रमुख रूप से भागवतजी को सिर पर रखकर मुख्य जजमान ईश्वर मेहता परिवार चल रहा था। इसके बाद बग्गी मेें उन्हेल के निवासी 12 वर्ष की तपस्या के बाद श्री 108 रमणदास महाराज बड़ा खालसा भक्त माल इंदौर का नगर प्रवेश कराया गया। दुसरी बग्गी मे कथा वाचक वर्षा नागर के साथ तीसरी बग्गी में ठाकुर जी महाराज को लेकर धरमपाल पालीवाल परिवार सवार थे। यात्रा में पुरूष, महिला, युवतियां, युवक अलग-अलग टोलियों में नृत्य करते हुए चल रहे थे। यात्रा में करीब 6 हजार भक्त शामिल हुए। नगर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा पुलिस थाना परिसर पहुंची जहां महाभेाग के बाद भंडारे प्रसादी का आयोजन किया गया।

नगर की शांति के लिए हवन
कथा के एक दिन पूर्व कथा वाचक ने नगर शांति और गृह शांती के लिए सभी भक्तों से हवन कुंड की परिक्रमा लगाकर आहुति देने का आह्वान किया था। कथा विश्राम के पूर्व सुबह से ही हवन कुंड पर मुख्य जजमान द्वारा आहुति देने के बाद शाम तक महिला, युवतियों ने आहुति देने का क्रम जारी रहा। हजारों लोगों के सार्वजनिक कथा समिति द्वारा आयोजित किए गए भंडारे में प्रसादी वितरण की कमान सावरियां महिला भक्त मंडल, कस्बा मंदिर महिला भक्त मंडल, कालका माता महिला भक्त मंडल, कुष्मांडा माता महिला भक्त मंडल, पोरवाल महिला भक्त मंडल, भोलेनाथ नव युवक मंडल कार्तिक चौक, सदाबहार गु्रप के अलावा उन्हेल सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने व्यवस्था को संभाला।

सहभागी लोगों का सम्मान किया

सार्वजनिक भागवत कथा समिति द्वारा कथा सम्राट के साथ आयोजन के सहभागी लोगों का सम्मान किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी सचिन पाटनी, शांतीलाल मदारीया, राधेश्याम नंदेडा, धन्नालाल भगत, गोपाल खमोरिया, हरिओम ढोढरिया, शांतीलाल पटेल, गोवर्धन पटेल, रामलाल नंदेडा, रमेश बंबोरिया, दिनेश भानेजे, गोपाल पोपंडिया, शातीलाल एल्या, सत्यनारायण नंदेडा, नगजी खमोरिया, पूर्व पार्षद शांतीलाल सेकवाडिय़ा, मंकेश गुर्जर, लालु शर्मा, गोपाल टंडन, अंकित जैन, मनीष भीम, अश्वीन मारू, सचिन जेयसवाल, गोपाल बाबा, मोहन ढोढरिया आदि को समिति के प. गणेशलाल उपाध्याय के निर्देश पर सम्मान किया गया।

भागवत कथा के विश्राम पर निकाला चल समारोह
खरसोद खुर्द (बडनगर). ग्राम ऊंटवास में श्री उंकार गोपाल गोशाला में गोमाता की सेवार्थ गुरुवार से गोमहिमा कथा का विश्राम चल समारोह के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन कथा वाचक गोवत्स पं. हेमंत अग्निहोत्री ने गाय माता की महिमा का वर्णन करते हुए गोपालकों की घटती संख्या को पुन: बढ़ाने पर जोर दिया। जिससे पुन: भारत देश में गाय माता की वृद्धी के साथ दुध की नदियां बह निकले। विश्राम पर व्यास गादी पूजन व कथावाचक का स्वागत भाजपा इंगोरिया मंडल अध्यक्ष शेलेन्द्रसिंह झुमकी व जनपद सदस्य प्रदीप दतोदिया ने किया। इस अवसर पर गोशाला अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, दिलीपसिंह भाटी, रामचन्द्र शर्मा, दिनेश शर्मा , रमेश देवड़ा सहित रणवा, हात्याखेड़ी, नामलपुर, खरसोदखुर्द, पलदुना आदि ग्रामों के भक्तगण मौजूद थे।

रामानंदाचार्य की जयंती मनाई
खाचरौद. अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी सेवा संघ द्वारा समाज के आराध्य देव अन्त श्री विभूषित जगतगुरु रामानंदाचार्य महाराज की 719वीं जयंती पर स्थानीय टाट महाराज आश्रम पर समाज के वरिष्ठ महंत भैरूदास बैरागी मडावदा, रामदास बैरागी, ओम प्रकाशदास बैरागी, वैष्णव युवा सेवा संघ के प्रदेश महासचिव नागेश्वर बैरागी की उपस्थिति में मनाई गई। उपस्थितों द्वारा जगतगुरु रामानन्दाचार्य के द्वारा किए गए कार्यों व उनके द्वारा बताए गए उपदेशों के बारे में समाजजनो को अवगत कराया । समाज के वरिष्ठ व सामुहिक विवाह समिति केप पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान किया। गोर्धनदास बैरागी पचलासी, नारायणदास बैरागी पालना, राधेश्यामदास बैरागी कमठाना, कचरुदास बैरागी सकतखेड़ी, शान्तिदास बैरागी कनवास, भैरूदास बैरागी, भरतदास बैरागी कमठाना, तुलसीदास बैरागी संदला, विष्णुदास बैरागी मडा़वदा, बंशीदास बैरागी, गणेशदास बैरागी आदि मौजूद थे।