27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर पालिका परिषद सम्मेलन में ऐसा क्या हुआ कि पुलिस तक पहुंच गई शिकायत

भाजपा ने की कांग्रेस पार्षदों द्वारा राष्ट्रगान के अपमान किए जाने की पुलिस में शिकायत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 30 Sep 2018, 8:02 AM IST

patrika

president,Municipal Council,complaint,ruckus,The seminar,

नागदा. नगर पालिका परिषद के सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षदों पर राष्ट्रगान के अपमान करने की शिकायत भाजपा ने मंडी पुलिस थाने में की है। दरअसल शनिवार को नपा परिषद का साधारण सम्मेलन आहुत किया गया था। नेता प्रतिपक्ष सुबोध स्वामी ने लोकहित के दो मुद्दों पर चर्चा करने की मांग की जा रही थी। इस सबंध में स्वामी द्वारा 48 घंटे पूर्व ही लिखित में सीएमओ और नपाध्यक्ष अशोक मालवीय को सूचना दे दी गई थी। लेकिन एजेंडे मे शामिल प्रस्ताओं पर चर्चा होने के बाद जब कांग्रेस के पत्र पर चर्चा की बारी आई तो नपाध्यक्ष मालवीय दोनों प्रस्ताओं पर आगामी परिषद सम्मेलन में चर्चा की बात कहते हुए खड़े हो गए और राष्ट्रगान प्रारंभ कर दिया। जिससे तिलमिलाए कांग्रेस के पार्षदों ने राष्ट्रगान के बीच ही हंगामा शुरू कर दिया और जमकर नपाध्यक्ष और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इधर सम्मेलन के आखरी समय पर विधायक दिलीप शेखावत भी पहुंच गए थे। भाजपा अब इस मामले को राष्ट्रगान के अपमान से जोड़ रही है और कांग्रेस के पार्षदो के खिलाफ लिखित मे पुलिस में शिकायत की गई है।
शौचालयों के दरवाजों को लेकर भी हुई नोंक झोंक : सम्मेेलन के दौरान कांग्रेस और भाजपा पार्षदो के बीच वार्ड 33 स्थित सार्वजनिक शौचालयों के दरवाजों को लेकर भी जमकर टकराव देखा गया। इस मुद्दे को वार्ड की कांग्रेस पार्षद मंजु ररोतिया ने उठाते हुए भाजपा पर भेदभाव पूर्ण काम करने की बात कही है। वार्ड पार्षद का कहना था कि नपा ने उनके वार्ड में शौचालयों का निर्माण तो करवा दिया लेकिन अभी तक दरवाजे नहीं लगाए है जिसके कारण शौचालयों का वार्ड के लोग उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। जबकि भाजपा का कहना था कि सभी शौचालयों में दरवाजा लग चुके है। वार्ड पार्षद को इसकी जानकारी नही हैं। जिसको लेकर काफी समय तक दोनों दलो के बीच बहस होती रही। हालांकि बाद में कांग्रेस पार्षदों के एक दल ने वार्ड का दौरा कर बिना फाटक के शौचालयों की तस्वीर भी मीडिया को उपलब्ध करवाई है।
कांग्रेस ने इन दो मुद्दों पर की थी चर्चा की मांग
कांग्रेस के पार्षद सम्मेलन के दौरान जिन दो प्रस्तावों पर चर्चा की मांग कर रहे थें उसमें एक शहर की सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने और दूसरा मुद्दा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन हितग्राहियों को लाभ दिया गया है उनकी नामों की सूची को सार्वजनिक करने को लेकर था। बता दे कि परिषद कामकाज संचालन प्रक्रिया 2005 के तहत पार्षदों को यह अधिकार है कि वह लोकहित के मुद्दों को सम्मेलन के ऐजेंडे मे शामील करवा सकता है। हालांकि इसके लिए पार्षद को सम्मेलन के 48 घंटे पूर्व लिखित में सूचना सीएमओ या सक्षम अधिकारी को देना होती है। स्वामी ने भी इन्ही अधिकारों का इस्तेमाल कर दोनो बिंदूओं पर चर्चा की मांग की गई थी।
कांग्रेस ने कहा : भाजपा ने किया ध्यान भटकाने का प्रयास
कांग्रेस ने प्रस्तावों पर चर्चा नहीं करवाने के पीछे प्रधानमंत्री आवास योजना में हुआ भ्रष्टाचार को कारण बताया है। प्रतिपक्ष नेता सुबोध स्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 62 लाख रुपए का भ्रष्ट्राचार हुआ है। भाजपाईयों ने कई अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिया है। कांग्रेस द्वारा जब हितग्राहियों की सूची मांगी जा रही है तो भाजपा को सच्चाई उजागर होने का डर सता रहा है। इसी प्रकार जिस तरह से पूरे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और लोग परेशान हो रहे है। इस मुद्दे पर चर्चा होती तो भाजपा के स्वच्छता को लेकर किए जा रहे दावे की भी पोल खुल जाती। यही कारण है कि भाजपा चर्चा करने की बजाए चली गई। अब मामले से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस पार्षदों के खिलाफ राष्ट्रगान अपमान की शिकायत पुलिस से की गई है। स्वामी का यह भी कहना है कि राष्ट्रगान हमेशा परिषद का सम्मेलन समाप्त होने के बाद गाया जाता है। लेकिन शनिवार को कांग्रेस पार्षदों द्वारा चर्चा की मांग करने के दौरान ही अचानक से नपाध्यक्ष और विधायक शेखावत ने राष्ट्रगान शुरू कर दिया गया। जिससे साफ है कि राष्ट्रगान का अपमान कांग्रेस ने नहीं, बल्कि भाजपा द्वारा किया गया है। हम भी प्रशासन से मामले की जांच कर भाजपा के खिलाफ राष्ट्रगान अपमान के लिए प्रकरण दर्ज करने की मांग करेंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्ट्राचार नहीं हुआ है। योजना के सभी हितग्राहियों की सूची पोर्टल पर अपडेट कर दी गई है। जो कोई भी देख सकता है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा के विकास कार्यों से घबराकर इस तरह के अर्नगल बयान लगा रही है। राष्ट्रगान अपमान के मामले में भी भाजपा पार्षदों की और से पुलिस प्रशासन को सम्मेलन में मौजूद कांग्रेस के पार्षदों के खिलाफ शिकायत कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
अशोक मालवीय, नपाध्यक्ष
राष्ट्रगान का अपमान किए जाने के संबंध में नगर पालिका की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है।
रवींद्रकुमार, टीआइ, मंडी थाना