8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DRG के जवान को जान से मारने की कोशिश… अबुझमाड़ के साप्ताहिक बाजार में दिनदहाड़े हुआ अटैक

Crime News : जिले के अबुझमाड़ ओरछा साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा में तैनात डीआरजी के जवान पर अज्ञात व्यक्तियों ने जानलेवा हमला करने का प्रयास किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 23 Nov 2023, 12:41 PM IST

DRG के जवान को की जान से मारने की कोशिश

DRG के जवान को की जान से मारने की कोशिश

नारायणपुर। Crime News : जिले के अबुझमाड़ ओरछा साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा में तैनात डीआरजी के जवान पर अज्ञात व्यक्तियों ने जानलेवा हमला करने का प्रयास किया है। इस हमले में डीआरजी जवान को मामूली रूप से चोट आई है। इससे जवान को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जहाँ पर जवान का उपचार किया गया है।

इस घटना में ओरछा थाना कि पुलिस ने साप्ताहिक बाजार से 2 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार जिले ओरछा ब्लॉक मुख्यालय में बुधवार को साप्ताहिक बाजार का संचालन किया जाता है। इस साप्ताहिक बाजार में अबुझमाड़ के ग्रामीण वनोपज की बिक्री कर अपने लिए रोजमर्रा के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदी करते है।

यह भी पढ़ें : मेरा बाल खींचकर मुझे बहुत मारा... दो बहनों के साथ 7 लोगों ने की मारपीट, FIR दर्ज

211 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

जगदलपुर। ओडिसा से कार द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को नगरनार पुलिस ने चोकावाड़ा के पास पकड़ा। उक्त कार में 211 लीटर अंग्रेजी शराब थी। ओडीसा से आ रही मारूति डिजायर कार क्रमांक सीजी 18 एल 9348 में अंग्रेजी शराब को अवैध रूप से छत्तीसगढ़ में खपाने लाया जा रहा था।

पुलिस ने जब वाहन को रोका तो उसमें सवार आरोपी भागने में सफल हो गए। कार की तलाशी लेने पर शराब बरामद हुआ। जप्त शराब की कीमत 40हजार 632 रूपया बताया जा रहा है। इसी आरोप में नगरनार पुलिस ने विवेक सरकार उम्र 55 वर्ष निवासी नवरंगपुर ओडिसा तथा सुब्रत मंडल उम्र 40 वर्ष निवासी दंतेवाड़ा को पकडा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को छग आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।