सुकमा जिले के कोन्टा विधानसभा क्षेत्र 233 मतदान केंद्र मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमें कुल 166839 वोटर्स मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें महिला मतदाता 78484 व पुरुष 88355 मतदाता है। वही घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 42 मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया हैं। सड़क मार्ग से कुल 212 मतदान दलों को भेजा।, इसमें चित्रकूट व जगदलपुर के कुछ मतदान केंद्र शामिल हैं। नक्सलियों द्वारा लगातार चुनाव बहिष्कार करने का ऐलान किया जा रहा हैं, जिसको देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा गए हैं, कोंटा विधानसभा में 40 संगवारी मतदान केंद्र व 5 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं, चुनाव कार्य शांति पूर्ण तरीके से पूर्ण हो इसके लिए सतत निगरानी कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी किरण चव्हाण द्वारा रखी जा रही हैं।