
सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता (Photo source- Patrika)
CG Naxal News: नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आईईडी विस्फोट की घटना में शामिल एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नक्सली की पहचान बल्ली उर्फ बली सलाम (पिता स्व. रामदेर सलाम, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम गोमटेर) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटेडोंगर एवं कड़ेमेटा कैप से आईटीबीपी एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ग्राम गोमटेर-बेचा के जंगलों की ओर गश्त एवं सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान गोमटेर के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी को कड़ेनार कैप लाकर जब उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए।
बल्ली सलाम ने बताया कि वह पिछले 7 वर्षों से आमदई एरिया कमेटी के नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ है और आदेरबेड़ा जनताना सरकार का अध्यक्ष रह चुका है। वह ग्रामीणों को नक्सलवादी विचारधारा से प्रेरित करने, पुलिस पार्टी की रेकी करने, तथा आईईडी लगाने जैसी नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।
CG Naxal News: पूछताछ में बल्ली ने यह भी स्वीकार किया कि वह 21 फरवरी को ग्राम तोयामेटा में हुए बम विस्फोट की घटना में शामिल था। इस विस्फोट में रोड निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों को निशाना बनाया गया था, जिसमें एक जवान घायल हो गया था। बल्ली ने यह भी खुलासा किया कि वह रेनू, महेश, महादेव, बानसिंह सहित अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर आईईडी विस्फोट और रेकी की घटनाओं में शामिल रहा है। वर्तमान में उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
आरोपी बल्ली सलाम को विधिवत गिरतार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना छोटेडोंगर पुलिस एवं आईटीबीपी बल की विशेष भूमिका रही।
Updated on:
12 Jun 2025 02:54 pm
Published on:
12 Jun 2025 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allनारायणपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
