CG News: नारायणपुर जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल करते हुए तायक्वांडो और किक बॉक्सिंग की दो उभरती महिला खिलाड़ियों—अंजली कांगे और सुमन सलाम—को आर्थिक सहायता प्रदान की है। दोनों खिलाड़ियों को कुल 18,700 रुपए की राशि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद से दी गई है, जिसमें प्रत्येक को 9,350 रुपए- 9,350 रुपए का सहयोग प्रदान किया गया।