
-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों का डम्प बरामद (Photo Patrika)
Narayanpur Naxal Dump: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डम्प बरामद किया। मौके से हथियार, गोला-बारूद, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नक्सली वर्दी और साहित्य सहित बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस का कहना है कि जब्त की गई सामग्री का इस्तेमाल नक्सली संगठन अपने संचालन, संचार और अन्य गतिविधियों के लिए करते थे। इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है और सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।
तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने दो .303 रायफल, 32 राउंड कारतूस, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, तीन वायरलेस बैटरियां, एक रेडियो, दो नक्सली वर्दियां, पांच पाउच, दो चार्जर, एक बैटरी तथा नक्सली साहित्य सहित अन्य सामग्री जब्त की। पुलिस का कहना है कि बरामद सामग्री का उपयोग नक्सली संगठन अपने संचालन और गतिविधियों में करते थे। इस बरामदगी से नक्सलियों की गतिविधियों को झटका लगा है और सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
इस संयुक्त अभियान में बीएसएफ के सहायक कमांडेंट अंकुश कुमार, थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा निरीक्षक निर्मल जांगड़े, बीएसएफ के इंस्पेक्टर अनुज कुमार, उप निरीक्षक नवीन प्रकाश, उप निरीक्षक सौरभ यादव तथा डीआरजी टीम कमांडर सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र नेताम सहित सुरक्षा बलों के जवान शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि कांकेर-नारायणपुर सीमा से लगे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किए जा रहे हैं। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आने वाले दिनों में भी सघन सर्चिंग अभियान जारी रहे।
दंतेवाड़ा में पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। टीम ने सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया है। इस दौरान मौके से सोने के बिस्किट, नगद और कई हथियार बरामद किए हैं। आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों की सटीक निशानदेही पर दंतेवाड़ा पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम 12 जुलाई को सर्च अभियान पर निकली थी। इसी दौरान थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम तोड़मा के जंगल-पहाड़ में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद हुआ।
Updated on:
12 Jul 2026 06:06 pm
Published on:
12 Jul 2026 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allनारायणपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
