जानकारी के अनुसार पीड़ित के घर वाले इलाज करवाने के लिए बाहर गए हुए थे। इसकी जानकारी गांव के ही रहने वाले गौरंग मंडल को हो गयी। 28 अप्रैल को जब लड़की अकेले अपने घर में सोई हुई थी तो आरोपी चुपके से उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। लड़की ने इसका विरोध किया और शोर मचाने पर वह वहां से भाग निकला।