8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोटाकेबिन का छात्र डेढ़ माह से है गायब, यह खबर सुन पिता के पैरों तले खिसक गई जमीन…

प्रबंधन की लापरवाही उजागर, शीतकालीन छुट्टी में परिजन लेने पहुंचे तब हुआ खुलासा, आनन-फानन में कोतवाली में दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 2 Jan 2018, 11:37 PM IST

पोटाकेबिन से डेढ़ माह से गायब है छात्र, यह खबर सुन पिता के उड़ गए होश, पहुंचा थाना...

पोटाकेबिन से डेढ़ माह से गायब है छात्र, यह खबर सुन पिता के उड़ गए होश, पहुंचा थाना...

पोटाकेबिन से डेढ़ माह से गायब है छात्र, यह खबर सुन पिता के उड़ गए होश, पहुंचा थाना...
डेढ़ माह से गायब पुत्र की खबर पाकर पिता दौड़ता-भागता पहुंचा थाना, कहा साहब मेरा बेटा, फिर...

नारायणपुर . देवगांव पोटा केबिन का कक्षा आठवीं का छात्र सुनील नेताम पिता सुदमन (13) करीब एक माह से लापता है पर इसकी भनक तक पोटा केबिन प्रबंधन को नहीं लग सकी। शीतकालीन छुट्टी में परिजन छात्र को लेने के लिए पहुंचने तब छात्र के लापता होने का खुलासा हुआ। इसके बाद से पोटाकेबिन प्रबंधन सकते में है। जानकारी के अनुसार मुख्यालय से लगे देवगांव में पोटाकेबिन में करीब 500 छात्र-छात्राएं आवासीय शिक्षा ग्रहण रहे हैं। यहां पुसवाल बेनूर का सुनील पिता सुदमन कक्षा 8 वीं में अध्ययन कर रहा है। दीपावली की छुट्टी के बाद वह 4 नवम्बर को स्वेटर लेने गृहग्राम गया था। शनिवार व रविवार रूकने के बाद सोमवार को वह पोटाकेबिन पहुंचा। इसके एक सप्ताह बाद 11 नवम्बर से वह पोटाकेबिन से अनुपस्थित है।

पिता के पहुंचने पर मिली जानकारी
बावजूद पोटाकेबिन प्रबंधन ने छात्र सुनील की तहकीकात करने के लिए कोई रूचि नहीं दिखाई। शीतकालीन छुट्टी में छात्र सुनील के पिता सुदमन नेताम 23 दिसम्बर को सुनील को लेने के लिए पोटा केबिन में पहुंचे, जहां पर सुनील के पोटाकेबिन में नहीं होने की बात सामने आई। पोटा केबिन प्रबंधन ने छात्र के पिता को सुनील की खोजबिन रिश्तेदार के यहां करने की समझाइश देकर रवाना कर दिया। इसके बाद पिता सुदमन ने सुनील की खोजबिन की पर कोई सुराग नहीं मिला। छात्र के पिता ने 29 दिसम्बर को कोतवाली थाने में बेटे के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

जिला समन्वयक ने संज्ञान में लिया मामला
परिजन की शिकायत के बाद राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक व पोटा केबिन प्रभारी अधिकारी आरपी मिरे इस मामले को खुद संज्ञान में लेकर छात्र के लापता होने की जांच शुरू कर दी है। आरपी मिरे व बाल सरंक्षण अधिकारी सरिता बंजारे ने मामले की जांच शुरू करते हुए पोटा केबिन आश्रम अधीक्षक से लेकर छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक-शिक्षिका व परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की रिपोर्ट तैयार कर दी है। रिपोर्ट जांच प्रतिवेदन कलक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। कलक्टर के दिशा-निर्देशन में आगे की कार्रवाही की जाएगी।

26 दिसम्बर को पुलिस को दी सुचना
छात्र के एक माह से लापता होने के बावजूद पोटाकेबिन प्रबंधन ने छात्र की पतासाजी करने कारगर कदम नहीं उठाया। घटना का खुलासा हुआ तो आश्रम अधीक्षक ने आनन-फानन में 26 दिसम्बर को कोतवाली थाने पहुंच छात्र के लापता होने की सुचना दी।