
लिव इन में रह रही महिला की प्रेमी ने की हत्या, पत्थर से सिर कुचलकर हुआ फरार
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक 38 वर्षीय महिला की उसके प्रेमी ने ही पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया है। पुलिस अब आरोपी प्रेमी की तलाश में जुट गई है। साथ ही, मामले की जांच भी जा रही है। बताया जा रहा है कि, ये घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की है।
पुलिस के मुताबिक, सिवनी मालवा शहर में आईटीआई के पास मृतक महिला रेखा काम करने आई थी। रात में उसका अपने प्रेमी मलखान के साथ विवाद हो गया। झगड़े के दौरान मलखान ने पत्थर से रेखा के सिर पर वार कर दिया। वहीं, महिला की मौत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब सोमवार की सुबह अगली सुबह श्याम नामक एक अन्य मजदूर गोदाम पर पहुंचा तो उसने देखा महिला का शव झोपड़ी में पड़ा है। मजदूर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी महिला
घटना की जानकरी लगते ही एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी और थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में लोगों ने बताया कि, देर रात तक दोनों के बीच विवाद हो रहा था। महिला रेखा टिमरनी तहसील के गांव ढोढरामऊ की रहने वाली थी। 8 दिन पहले ही मृतक रेखा सिवनी मालवा में काम करने आई थी। यंहा वो अपने पति को छोड़कर प्रेमी मलखान के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी है।
Published on:
19 Dec 2022 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
