
भाजपा से डॉ. सीतासरन शर्मा हैं तो कांग्रेस ने गिरिजाशंकर शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया
नर्मदापुरम. भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पांचवी सूची शनिवार शाम को जारी की। पार्टी ने जिले की चारों सीटों पर वर्तमान विधायकों पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है। सबसे रोचक और चर्चित मुकाबला होशंगाबाद सीट पर है। यहां भाजपा से डॉ. सीतासरन शर्मा हैं तो कांग्रेस ने गिरिजाशंकर शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां भाई-भाई आने सामने होंगे।
वहीं भाजपा ने पिपरिया में वर्तमान विधायक ठाकुर दास नागवंशी और सिवनी मालवा से भी प्रेम शंकर वर्मा को ही टिकट दिया है। इसके पहले सोहागपुर सीट से विजय पाल सिंह को उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है।
विरोध दरकिनार
टिकट वितरण के पहले होशंगाबाद, पिपरिया, सिवनी मालवा विधानसभा में प्रत्याशियों को बदलने के लिए विरोध हो रहा था। इसके लिए दावेदारी कर रहे नेताओं ने भोपाल में शक्ति प्रदर्शन किया था। शनिवार को जारी सूची में पार्टी ने सभी विरोध दरकिनार करते हुए विधायकों को ही टिकट दिया है। ठाकुरदास नागवंशी को पिपरिया से लगातार चौथी बार और सिवनी मालवा से प्रेमशंकर वर्मा को लगातार दूसरी बार टिकट दिया है।
पांच बार छोटे तो 2 बार बड़े भाई विधायक
1990 के बाद से होशंगाबाद इटारसी की विधानसभा सीट पर विधायक दोनों भाईयों से ही बना है। 1990 से लगातार तीन बार सीतासरन शर्मा विधायक बने, 2003 और 08 में गिरिजाशंकर शर्मा विधायक बने। इसके बाद 2013 में टिकट वापस सीतासरन शर्मा को मिला। अभी विधायक हैं।
चुनावी संघर्ष पर डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा है कि मेरी लड़ाई भाई से ना होकर कांग्रेस पार्टी से है। यह विचारों की लड़ाई है, इसमें परिवारवाद का कोई लेना-देना नहीं रहेगा। इधर कांग्रेस प्रत्याशी गिरिजा शंकर शर्मा का कहना है कि चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाएगा। चुनाव में उम्मीदवार की कमियों की बात होती है, वह नहीं होगी। क्योंकि वह हमारे भाई हैं।
होशंगाबाद-इटारसी : शर्मा लगातार तीसरी बार मैदान में
होशंगाबाद-इटारसी विधानसभा सीट पर टिकट वितरण के पहले प्रत्याशी बदलने की मांग हो रही थी। दावेदार कर रहे नेताओं ने भोपाल में शक्ति प्रदर्शन किया था। पार्टी ने सभी विरोध दरकिनार करते हुए डॉ. सीतासरन शर्मा को होशंगाबाद से लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है।
शर्मा एलएलबी, एमबीबीएस हैं
राजनीतिक कॅरियर: 73 वर्षीय सीतासरन शर्मा 6 बार विधायक रह चुके हैं, एक बार विधानसभा अध्यक्ष भी बने।
दो चुनाव में भाजपा की स्थिति
2013: डॉ. सीतासरन शर्मा, जीते
2018 : डॉ. सीतासरन शर्मा, जीते
वर्तमान विधायक: डॉ. सीतासरन शर्मा, भाजपा
पिपरिया : ठाकुरदास बने लगातार चौथी बार प्रत्याशी
पिपरिया विधानसभा सीट से ठाकुर दास नागवंशी को लगातार चौथी बार प्रत्याशी बनाया है। अनुसूचित जाति के आरक्षित पिपरिया सीट से नागवंशी 2008 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। इस बार उनका टिकट बदलने के लिए विरोध किया जा रहा था। इसे लेकर भाजपा के कई नेेता विरोध कर रहे थे।
58 वर्षीय नगवंशी दसवीं पास
राजनीतिक कॅरियर: भाजपा सदस्य रहे अंत्योदय समिति के नगर अध्यक्ष रहे, लगातार तीन बार से विधायक हैं।
दो चुनाव में भाजपा की स्थिति
2013: ठाकुर दास नगावंशी, जीते
2018 : ठाकुर दास नगावंशी, जीते
वर्तमान विधायक: ठाकुर दास नगवंशी, भाजपा
सिवनी मालवा : पुराने प्रत्याशी वर्मा पर ही मुहर
सिवनी मालवा विधानसभा से भाजपा ने वर्तमान विधायक प्रेम शंंकर वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वर्मा ने 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हजारी लाल रघुवंशी को 11604 वोटों से हराया था। यहां पर अब तक हुए 10 चुनाव में 6 बार कांग्रेस तो 4 बार भाजपा पार्टी को जीत मिली है।
सरपंच से विधायक का सफर
राजनीतिक कॅरियर: सरपंच रहे, दो बार से विधायक भी रहे। लगातार पार्टी के कार्यों में सक्रिय भी रहे।
दो चुनाव में भाजपा की स्थिति
2013: सरताज सिंह, जीते
2018 : प्रेम शंकर वर्मा, जीते
वर्तमान विधायक: प्रेम शंकर वर्मा, भाजपा
कांग्रेस के चार में से तीन प्रत्याशी पहली बार लड़ रहे चुनाव
कांग्रेस ने गुरुवार रात को सूची जारी कर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। कांग्रेस के चार में से तीन प्रत्याशी विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। सिर्फ होशंगाबाद प्रत्याशी गिरिजाशंकर शर्मा ही दो बार के विधायक हैं। सोहागपुर प्रत्याशी पुष्पराज पटेल वर्तमान में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी हैं। वह 2000 से 2005 जनपद सदस्य रहे, 2005 से 2010 तक जनपद अध्यक्ष, 2010 से 2015 तक जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस व 2015 से 2018 तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष, 2018 से 202& तक सचिव मप्र कांग्रेस कमेटी रहे। सिवनी मालवा प्रत्याशी वार्ड 15 से पार्षद और नेता प्रतिपक्ष हैं। वे अब तक एक भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़े। पिपरिया के प्रत्याशी गुरुकरण खरे मूलत: छिंदवाड़ा जिले के हैं, पिपरिया अभी आए हैं। इन चारों प्रत्याशियों का स्थानीय स्तर विरोध भी रहा है।
Published on:
22 Oct 2023 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
