
सुनील और निकिता की जीवित अवस्था की फोटो। (फोटो सोर्स- पत्रिका)
mp news: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में एक युवक ने पत्नी की बीमारी से मौत होने के कुछ घंटों बाद ही ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। युवक पुलिस का वाहन चलाता था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार थी और शुक्रवार को इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद पति ने उसकी चिता को मुखाग्नि देकर उसका अंतिम संस्कार किया औ फिर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नर्मदापुरम जिले के गुनोरा गांव का रहने वाला 35 साल का सुनील गौर पुलिस का गश्ती वाहन चलाता था। उसकी पत्नी निकिता बीमार रहती थी और शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान निकिता की मौत हो गई थी। पत्नी निकिता की मौत के बाद सुनील ने दोपहर में उसका अंतिम संस्कार किया और फिर घर से ये कहकर निकला था कि वो परिचित की गाड़ी वापस करने के लिए नर्मदापुरम जा रहा है लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी लाश क्षत विक्षत हालत में नर्मदापुरम-इटारसी के बीच रेलवे के पोल क्रमांक 760-22 के पास मिली।
प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि युवक ने पत्नी की मौत से दुखी होकर आत्महत्या की है। देहात पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक सुनील गौर कोतवाली थाने का गश्ती वाहन मोबाइल टू का निजी चालक था। वह पत्नी की बीमारी को लेकर परेशान था। सुनील की मौत किस ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
Updated on:
28 Jun 2025 07:58 pm
Published on:
28 Jun 2025 07:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
