11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: होशंगाबाद-सिवनी मालवा में त्रिकोणीय मुकाबला, सोहागपुर-पिपरिया में भी कांटे की टक्कर

narmadapuram election- विधानसभा चुनाव 2023 : सोहागपुर-पिपरिया विधानसभा में भी कांटे की टक्कर

2 min read
Google source verification
narmadapuram-election.png

नर्मदापुरम विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में प्रत्याशी चुनाव प्रचार के साथ गुणा-भाग में लगे हैं। जिले की चार विधानसभाओं में से दो सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है तो दो जगह कांटे की टक्कर हो रही है। होशंगाबाद और सिवनी मालवा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले से भाजपा-कांग्रेस के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं सोहागपुर-पिपरिया सीट पर कांटे की टक्कर हो सकती है। फिलहाल चारों सीटें भाजपा के कब्जे में हैं।

विधानसभा सीटवार समीकरण समझें
होशंगाबाद-इटारसी : निर्दलीय ने बढ़ाई चिंता

यहां भाजपा से डॉ. सीतासरन शर्मा और कांग्रेस ने गिरिजा शंकर शर्मा प्रत्याशी हैं। दोनों प्रत्याशी भाई होने के कारण वोट बंट सकते हैं। वहीं भाजपा से बागी हुए भगवती प्रसाद चौरे कुर्मी समाज के लगभग 40 हजार वोटरों के भरोसे निर्दलीय मैदान में हैं। जो दोनों पार्टियों के लिए परेशानी हो सकता है। 221141 वोटरों की विधानसभा में लगभग 50 गांव और 22 पंचायतें भी शामिल हैं। इस पर कांग्रेस-भाजपा इन ग्रामीण इलाकों में प्रचार प्रसार के साथ बूथ मंडल स्तर पर मजबूती के प्रयास कर रही है।

सिवनी मालवा : बागी ने बिगाड़ा गणित
जिले में सर्वाधिक 245148 वोटर वाली सिवनी मालवा विधानसभा से भाजपा से प्रेमशंकर वर्मा तो कांग्रेस से अनिल पटेल प्रत्याशी हैं। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हजारी लाल रघुवंशी के बेटे ओम रघुवंशी का बागी होना कांग्रेस के साथ भाजपा के लिए परेशानी बन गया है। इसलिए यहां भाजपा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस से कमलनाथ की भी नजर इस सीट पर है। वे मॉनिटरिंग करने में लगे हैं।

सोहागपुर: सेफ सीट पर भी घुसपैठ का डर
242873 वोटरों की सोहागपुर विधानसभा भाजपा की सेफ सीट रही है। इस बार कांग्रेस ने भी यहां से टिकट की दावेदारी कर रहे सतपाल पलिया की जगह कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद यह सीट भाजपा के लिए चुनौती बन गई है।

पिपरिया : कमलनाथ-नकुलनाथ दोनों की नजर
सबसे कम 230907 वोटर की विधानसभा भाजपा के झोली में ही है। इस बार पूर्व विधायक ठाकुर दास नागवंशी को ही प्रत्याशी बनाया गया है लेकिन कांग्रेस ने वीरेंद्र वेलवंशी को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद पार्टी को जीत दिलाने के लिए नकुलनाथ कमलनाथ दोनों ही यहां पर नजर बनाए हुए हैं।

स्टार प्रचारकों को उतारा
दोनों दलों ने मतदान के करीब आते ही स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। सोमवार को पूर्व सीएम व पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पिपरिया और सिवनी मालवा आमसभा ली। बीते सप्ताह भाजपा के स्टार प्रचारक स्मृति इरानी, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा सरमा की होशंगाबाद-सिवनी मालवा में सभा रही। पिपरिया में भी खुद कमलनाथ ने मोर्चा संभाला है। नकुलनाथ भी यहां सभा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः MP Election 2023: चार विधानसभा सीटों पर 40 प्रत्याशी, यहां होने वाला है रोचक मुकाबला