11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: लेखा-जोखा: सबसे ज्यादा प्रत्याशी होशंगाबाद और सिवनी मालवा में 15-15 थे

पिछले विधानसभा चुनाव में थे 51 प्रत्याशी, 42 नहीं बचा सके अपनी जमानत...

2 min read
Google source verification
mp_assembly_election_news.jpg

इनकी तो जमानत जब्त हो गई। यह चुनाव के बाद अक्सर सुनी जाती है। 2018 विधानसभा चुनाव में भी जिले की चारों विधानसभाओं में 51 प्रत्याशी में से 42 अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे। इन्हे जमानत बचाने जितने वोट चाहिए थे, वह भी नहीं ले सके थे। स्थिति यह थी कि कई प्रत्याशी तो 1000 वोट भी प्राप्त नहीं कर सके थे। दरअसल कई प्रत्याशी दूसरी पार्टियों के वोट काटने के लिए चुनाव में खड़े हो जाते हैं।

यह होती है उम्मीदवारों की जमानत: चुनाव में जमानत जब्त उस स्थिति में होती है, जब कोई उम्मीदवार कुल वैध मतों का 1/6 हिस्सा प्राप्त करने में नाकाम रहता है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार की ओर से निर्वाचन नामांकन जमा करने के दौरान चुनाव आयोग के पास जमा की गई जमानत राशि जब्त हो जाती है। चुनाव लडऩे आरक्षित वर्ग के 5000 और अन्य के लिए 10 हजार रुपए की राशि जमा करनी होती है।

ऐसे समझें इसे

वैध मतों का 1/6 हिस्सा प्राप्त करना हर उम्मीदवार के लिए आवश्यक है। मान लें 1 लाख मतदाताओं ने वोटिंग की तो उसमें से कम से कम 16660 वोट उम्मीदवार को मिलना आवश्यक होता है।

इस बार चुनाव में 40 प्रत्याशी मैदान में
इस बार विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभाओं में 40 प्रत्याशी चुनाव लड़ेगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में 51 उम्मीदवार थे। इसमें से होशंगाबाद में 11, सिवनी मालवा में 15, पिपरिया में 8 और सोहागपुर विधानसभा से 6 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

2018 विधानसभा चुनाव में यह थी स्थिति

होशंगाबाद-इटारसी

- कुल उम्मीदवार थे 14
- जमानत जब्त हुई थी 12
- कुल मतदाता थे 207283
- मतदान किया था 157085
- भाजपा को वोट मिले 82216
- कांग्रेस को वोट मिले 66999

सिवनी मालवा

- कुल उम्मीदवार थे 14
- जमानत जब्त हुई थी 12
- कुल मतदाता थे 222992
- मतदान किया था 189070
- भाजपा को वोट मिले 88022
- कांग्रेस को वोट मिले 76418

सोहागपुर

- कुल उम्मीदवार थे 13
- जमानत जब्त हुई थी 11
- कुल मतदाता थे 220262
- मतदान किया था 182037
- भाजपा को वोट मिले 87488
- कांग्रेस को वोट मिले 76071

पिपरिया

- कुल उम्मीदवार थे 09
- जमानत जब्त हुई थी 07
- कुल मतदाता थे 206952
- मतदान किया था 169153
- भाजपा को वोट मिले 84521
- कांग्रेस को वोट मिले 66391

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: छह विधानसभा में 29 हजार के पास नहीं पहुंची वोटर स्लिप, ऑनलाइन भी ले सकते हैं जानकारी
ये भी पढ़ें :mp election 2023 एक जगह त्रिकोणीय मुकाबला तो चार सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में टक्कर