
four-lane roads in MP
four-lane roads: मध्यप्रदेश में आस्था की नगरी नर्मदापुरम को वर्ष 2025 से ढ़ेरों उमीदें हैं। यहां विकास का खाका खींचा जा चुका है जिस पर काम शुरू होना है। इसकी शुरुआत नर्मदालोक कॉरिडोर की आधारशिला रखने के साथ इस वर्ष होगी। सेठानी घाट पर नर्मदालोक का काम इस वर्ष शुरू हो जाएगा तो पचमढ़ी में राष्ट्रीय गोल्फ मैदान की सौगात भी मिलेगी। एक जिला एक उत्पाद में शामिल यहां के पर्यटन को पंख लगेंगे।
शहर में बांद्राभान में नया पर्यटन स्थल विकसित करने का काम शुरू होगा। मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक ईकाईयां आकार लेंगी। रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रूकेगा। विकास कार्यों से इस वर्ष शहर की तस्वीर बदलने की उमीद है। खर्रा घाट पर नर्मदा नदी के ऊपर 780 मीटर पांचवां ब्रिज बनकर तैयार हो गया, इससे आवागमन होने से वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी।
ये भी पढ़ें: साल 2025 में बंद हो जाएंगे 3 तरह के बैंक अकाउंट
इस वर्ष शहर के भोपाल तिराहा से बुदनी तक की टू लेन सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। 129 करोड़ से बन रहे पुराने हाईवे 69 का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। यहां 780 मीटर लबे ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। इस फोरलेन से भोपाल से नागपुर, खंड़वा, इंदौर के तरफ के यात्रियों को सुविधा मिलेंगी।
इसके साथ ही हाईवे का यातायात नियंत्रित होगा। इसके अलावा शहर की सड़कों की हालत सुधरेगी। मुख्य बाजार के हीरो होंडा चौराहा से नेहरू पार्क और नवीन जेल से कुलामढ़ी तक की सीमेंट सड़क का निर्माण किया जाएगा। दोनों सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया फरवरी के पहले पूरी हो जाएगी।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप दिया जा रहा है। 128 करोड़ से यहां स्टेशन तैयार किया जा रहा है। स्टेशन भवन के ऊपर यात्रियों के रूकने के लिए लॉज भी बनाई जा रही है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर दो नए फुट ओवर ब्रिज इसी वर्ष शुरू होंगे। एक ब्रिज तीन महीने में शुरू कर दिया जाएगा। दूसरा ब्रिज नवबर तक पूरा हो जाएगा।
Published on:
06 Jan 2025 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
