12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO में देखिए ‘TIGER FAMILY’ का लाइव शो, 10-15 मिनट तक सांसें थामे बैठे रहे पर्यटक

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के टूरिज्म जोन मढ़ई में एक साथ रोड पर बैठे रहे तीन बाघ..पर्यटकों की थम गईं सांसें...

2 min read
Google source verification
VIDEO में देखिए 'TIGER FAMILY' का लाइव शो, 10-15 मिनट तक सांसें थामे बैठे रहे पर्यटक

VIDEO में देखिए 'TIGER FAMILY' का लाइव शो, 10-15 मिनट तक सांसें थामे बैठे रहे पर्यटक

नर्मदापुरम/सोहागपुर. टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में बाघ के दीदार का रोमांच पर्यटकों को एक अलग ही उत्साह दिलाता है। यहां किसी रेंज या रिजर्व ही नहीं बल्कि सड़कों और बस्तियों में भी बाघ भ्रमण करते दिख जाते हैं। यही कारण है कि, सिर्फ देश के अन्य राज्य ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां बाघ के दीदार करने यहां आते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा एक बार फिर नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में उस वक्त सामने आया जब तीन बाघों ने रिजर्व में टूरिस्टों की जिप्सियों का रास्ता रोक लिया। तीन बाघ बीच रास्ते पर बैठे रहे और पर्यटकों की गाड़ियों के पहिए रुके रहे। करीब 10-15 मिनट तक TIGER FAMILY का ये LIVE SHOW चला देखकर जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित तो हुए ही लेकिन उनकी सांसें भी अटकी रहीं।

'TIGER FAMILY'का लाइव शो
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन का एक रोमांचक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तीन टाइगर टूरिस्टों की जिप्सियों के सामने बीच रास्ते पर बैठे नजर आ रहे हैं। बाघों के बीच सड़क पर बैठे रहने के कारण टूरिस्टों की जिप्सियों के पहिए जहां के तहां थम गए और उनमें सवार पर्यटक सांसें रोककर बाघों का दीदार करते रहे। ये वीडियो शुक्रवार को हुई मॉर्निंग सफारी के दौरान का बताया जा रहा है। जिसे पर्यटकों ने अपने मोबाइल व कैमरों में कैद किया है। शोभापुर गांव के शुभम मालवीय भी अपने पूरे परिवार के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए पहुंचे थे और उन्होंने ने ही पत्रिका के साथ जंगल में टाइगर के लाइव शो का ये वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक साथ तीन-तीन बाघों का दीदार करना काफी रोमांचक था।

यह भी पढ़ें- जंगल के 'राजा-रानी' की अनोखी प्रेम कहानी, कैमरे में कैद बाघों के प्यार भरे पल, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

10-15 मिनट तक बैठे रहे बाघ
पर्यटक शुभम मालवीय ने पत्रिका को बताया कि वैसे तो बाघ की एक झलक ही पर्यटकों को रोमांचित कर देती है लेकिन शुक्रवार को मॉर्निंग सफारी के दौरान तीन बाघों के दीदार ने रोमांच के साथ उनकी सांसें भी अटका दी थीं। करीब 10-15 मिनट तक तीनों बाघ रास्ते पर बैठे रहे और फिर एक बाघ चेतावनी के अंदाज में एक जिप्सी की ओर बढ़ा जिसे देख जिप्सी के ड्राइवर ने गाड़ी को रिवर्स किया और फिर कुछ देर बाद तीनों बाघ आराम से जंगल की ओर चले गए।

देखें वीडियो-