
नरसिंहपुर। छिंदवड़ा जिले के हर्रई थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले ग्राम स्वामी सलैया में दोपहर को हृदय विदारक घटना में 2 मासूमों सहित 6 लोगों की मौत हो गई। ढाबे में बैठे सभी लोगों की जान यहां अचानक आ घुसे बेलगाम ट्रक ने ले ली। घटना में कंडक्टर व ड्रायवर भी घायल हुए जो जिला अस्पताल नरसिंहपुर उपचार कराने पहुंचे, जिन्हें गंभीर स्थिति के चलते जबलपुर रेफर किया गया है।
उल्लेखनीय है कि घायलों के संदर्भ में जब हर्रई थाना में ट्रक दुर्घटना की जानकारी मांगी गई। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मी ने बताया कि स्वामी सलैया में बेलगाम ट्रक घुसने से 6 लोगों की मौत हुई है एवं ड्रायवर कंडक्टर मौके से फरार हो गए हैं।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे ट्रक दुर्घटना में घायल ड्रायवर जगन पिता दीपचंद ठाकुर 30 वर्ष एवं कंडक्टर राधाचरण पिता रमनलाल 19 वर्ष दोनों निवासी बरेली छाता जिला मथुरा उपचार के लिए आए। गंभीर चोटों की वजह से दोनों को जबलपुर रेफर किया गया है। इस संबंध में जब जानकारी ली गई तो पता चला कि स्वामी सलैया गांव के पास हुई इस घटना में ढाबा संचालक के दो मासूम बच्चे करिश्मा 12 वर्ष, राजा 14 वर्ष सहित ढाबा संचालक दिनेश उर्फ शिवनंदन डेहरिया 40 वर्ष सभी निवासी स्वामी सलैया एवं वहां मौजूद सतीश पिता चन्द्रशेखर साहू निवासी धुरकोलिया माधवपुरा बिहार, निजाम निवासी बघोर एवं संजू ड्रायवर की मृत्यु हो गई है। हर्रई थाने में ट्रक क्रमांक एचआर73 ए-9899 के अज्ञात चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।
दुष्कर्म का आरोपी उपसपंच पहुंचा जेल
नरसिंहपुर। स्थानीय स्टेशन थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले ग्राम रौंसरा के उपसरपंच को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। घटना के संबंध में थाने से मिली जानकारी के अनुसार रौंसरा में किराए से रह रही एक युवती के साथ उपसरपंच ने दुष्कर्म किया था। जिसकी शिकायत 2 अगस्त को भादंवि की धारा 376 के तहत होने पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी उपसरपंच मनीष मेहरा निवासी रोंसरा को गिरफ्तार किया गया।
Published on:
03 Aug 2018 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
