21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीनदयाल मार्ग में उचट रहीं गिट्यिों से घायल हो रहे वाहन चालक और राहगीर

बना रहता है दुर्घटनाग्रस्तका अंदेशा, जिम्मेदार बेखबर

2 min read
Google source verification
Deendayal road damage

Deendayal road damage

करेली। स्थानीय कन्या शाला के सामने जयप्रकाश व लक्ष्मीनारायण वार्ड के अंतर्गत आने वाला दीनदयाल मार्ग लंबे समय से बदहाली का शिकार है। आलम यह है कि इस मार्ग में अनेक जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और सडक़ उखड़ चुकी है। सडक़ खराब होने के कारण लोगों को अब आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन चालक यहां हादसे का शिकार भी हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2002 में सुशीला ममार की परिषद में इस सडक़ का निर्माण कराया गया था। यह शहर के मुख्य मार्ग के बाद नगर का दूसरा व्यस्त व महत्वपूर्ण मार्ग है। कन्या शाला सहित अन्य निजी स्कूल एवं स्वेताम्बर जैन मंदिर, सिनेमाघर जाने वाले लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। यहां दिन भर स्कूली बच्चों सहित आम नागरिकों की आवाजाही बनी रहती है। व्यस्त व महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद नगरपालिका की अनदेखी के कारण लोग परेशान हैं।

अब धूल करने लगी परेशान
मार्ग के दोनों ओर दुकानें बनी हुई हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही अब हवाओं के साथ यहां धूल भी उडऩे लगी है। धूल के कारण लोगों को समस्या हो रही है। सबसे अधिक समस्या का सामना दुकानदारों को करना पड़ रहा है।

पुलिया क्षतिग्रस्त, नहीं सुधार
इस मार्ग पर कन्या शाला के मेन गेट के सामने नाली पर बनी पुलिया की हालत भी खराब है। पुलिया में कई स्थानों पर सीमेंट उखड़ गया है जिसके कारण लोहे के सरिये बाहर निकल आए हैं। स्थानीय नागरिक मनोज लुनावत, राजेश गोलछा, संजू जैनी, संतोष कौरव, बड्डू साहनी, जितेंद्र कौरव, शशिकांत मिश्रा, गड्डू श्रीवास्तव ने जनप्रतिनिधियों व नपा के अफसरों से सुधारकार्य करवाने की मांग की है।

इनका कहना है
यह बात सही है सडक़ खराब हो गई है। सडक़ के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है अभी वर्क ऑर्डर देना शेष है। चुनाव के बाद ठेकेदार को निर्देशित कर सडक़ का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
पुष्पेश विश्वकर्मा, इंजीनियर, नगरपालिका परिषद करेली