10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व दिव्यांग दिवस पर हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने दिव्यांगों को वितरित किये हितलाभ' 150 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नरसिंहपुर

•

image

Ajay Khare

•

Updated: 3 Dec 2022, 10:49 PM IST

15.jpg

sports

नरसिंहपुर. विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सांसद राव उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहले चरण में दिव्यांग छात्र- छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। दूसरे चरण में दिव्यांगों को हितलाभ वितरित किये गये। सांसद राव उदय प्रताप सिंह एवं अन्य अतिथियों ने 150 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किये। दिव्यांगों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान पर रहे छात्र- छात्राओं को गिफ्ट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं कन्या पूजन से किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगों को 51 ट्रायसिकल, 28 व्हील चेयर, 50 वॉकिंग स्टिक, 10 एल्बो क्रच एवं 11 बैसाखी वितरित की गई। दिव्यांग छात्र- छात्राओं की 50 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, जलेबी दौड़, चित्रकला, रंगोली, गायन एवं नृत्य समेत बालक- बालिका वर्ग में 13 प्रतियोगितायें आयोजित की गई, जिनमें 6 विकासखंडों के 76 दिव्यांग छात्र- छात्रायें शामिल हुए। इन प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान पर रहे दिव्यांग छात्र- छात्राओं को गिफ्ट एवं प्रशस्ति पत्र दिये गये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि दिव्यांग होना कोई अक्षमता नहीं है, बल्कि ईश्वर ने उन्हें अलग ढंग से सामर्थ्य दी है। दिव्यांगों के प्रति अब देश- दुनिया में लोगों का नजरिया बदल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से न केवल दिव्यांग बच्चों बल्कि उनके अभिभावकों का भी उत्साहवर्धन होता है। अन्य बच्चे भी उनसे प्रेरणा लेते हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार दिव्यांगों के लिए लगातार कार्य कर रही है और उन्हें विभिन्न सहूलियतें दी जा रही हैं। सरकार का इस बात पर फोकस है कि कोई भी दिव्यांग शासन की योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। दिव्यांग सशक्त होंगे, तो समाज सशक्त होगा। उन्होंने बताया कि मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में दिव्यांगों को 400 ट्रायस्कूटी प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग अच्छे से पढ़ाई करें, सरकार पूरी मदद करेगी और उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे। कलेक्टर ऋजु बाफना ने कहा कि यह आयोजन दिव्यांगों को अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा प्रदर्शित करने का अवसर है। इससे दिव्यांग प्रतिभाओं को प्लेटफार्म मिलेगा। सजग रहकर दिव्यांगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने हेलेन केलर का उदाहरण देते हुए कहा कि दिव्यांग सबकुछ कर सकते हैं। उन्हें पूरी ऊर्जा और उत्साह से काम करना चाहिये। उन्होंने दिव्यांग छात्र- छात्राओं से कहा कि आगे बढ़कर प्रगति करें, स्वयं का, परिवार का और जिले का नाम रोशन करें।

प्रतियोगिताओं में दिव्यांग छात्र- छात्राओं ने किया सामर्थ्य प्रदर्शन-अतिथियों ने किया उत्साहवर्धन-दिव्यांग छात्र- छात्राओं की खेलकूद समेत अन्य प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोड़िया, कलेक्टर ऋजु बाफना एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर ने किया।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता, 50 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ में दिव्यांग छात्र- छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और सामर्थ्य प्रदर्शन किया। कलेक्टर सुश्री बाफना और अन्य अतिथियों ने तालियां बजाकर दिव्यांग छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने स्नेहपूर्वक दिव्यांग बच्चों से हाथ मिलाये और उनसे बात की। इस मौके पर कलेक्टर ने तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम डोभी की दिव्यांग छात्रा नेहा सिलावट को पेंशन स्वीकृति करने के निर्देश दिये। नेहा के लिए आधे घंटे के भीतर पेंशन स्वीकृत आदेश प्रदान किया गया। अब नेहा को प्रतिमाह 600 रुपये दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि प्राप्त होने लगेगी।