नरसिंहपुर.प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत शासकीय स्कूलों में मध्यान भोजन के क्रियान्वयन में करेली ब्लॉक में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़ी बड़ी संख्या में सीएम हेल्पलाइन और अन्य शिकायतों एवं सूचनाओं के बावजूद बीआरसी कार्यालय करेली द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है । समग्र शिक्षा अभियान में नियुक्त अमला उस पर किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दे रहा है । जानकारी के अनुसार करेली नगरीय क्षेत्र में स्थित सरकारी प्राथमिक शाला पीरा, सहित प्राथमिक शाला करौंदा,प्राथमिक शाला बसौदा, प्राथमिक शाला आंवरिया, करहैया खेड़ा सहित दर्जन भर स्कूलों में इस सत्र में महीनों से बच्चों को पका भोजन नहीं मिल रहा है।