नरसिंह मंदिर नरसिंहपुर-इसी क्रम में जिन मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, उनमें से नरसिंह मंदिर- जिला मुख्यालय नरसिंहपुर का नाम यहां विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह के मंदिर के निर्माण के कारण पड़ा। जिले और मुख्यालय नगर दोनों का एक ही नाम नरसिंहपुर नरसिंहजी के मंदिर के कारण पड़ा है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान के सिंह के सिर वाले मानव अवतार हैं। सन् 1782 के पश्चात् एक जाट लुटेरा मुख्यालय ग्राम चांवरपाठा परगने को छोड़कर, जो मराठों के अधिकार में था, जिले के वर्तमान मुख्यालय में आ बसा, जो उस समय एक छोटासा गांव था और गडरियाखेड़ा कहलाता था और बाद में छोटा गाडरवाड़ा कहलाने लगा। उसने दिल्हेरी और पिथेरा के जागीरदारों को लूटा और इस स्थान पर लूट की कुछ सामग्री से एक महल नरसिंह मंदिर बनवाया। उसने ही इस मंदिर के नाम पर इस गांव का यह नाम रखा। तथापि, उस समय तक यह जिला नरसिंहपुर नहीं कहलाता था और उसे शाहपुर ही कहा जाता था, जो कि पुराने परगने का मुख्यालय था।