4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल में आए भूकंप ने याद दिलाया 2015 का खौफनाक मंजर, पीएम मोदी बोले- हर संभव करेंगे मदद

नेपाल में देर रात आए भूकंप से हाहाकार मचा हुआ है। अब तक इस भूकंप से 132 लोगों की मौत हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। नेपाल में तबाही के मंजर के बीच भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

2 min read
Google source verification
pm_modi_nepal_earthquake_0.jpg

नेपाल में शुक्रवार की रात को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस विनाशकारी भूकंप से अब तक 132 लोग अपनी जान गंवा चुके है। वहीं, कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। भूकंप से सैकड़ों घर तबाह हो गए है। देर रात से राहत और बचाव अभियान जारी है। नेपाल में तबाही के मंजर के बीच भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत अपने पड़ोसी देश के साथ खड़ा है। नेपाल में आए इस शाक्तिशाली भूकंप ने 2015 का खौफनाक मंजर याद दिला है।


PM मोदी बोले- देंगे हर संभव मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आए भूकंप में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है। इसके साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे लिखा है कि हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

नेपाल में भूकंप से हाहाकार

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप आधी रात को 11.47 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र जाजरकोट जिले में था। गृह मंत्रालय ने बताया कि दोनों जिलों में 132 लोगों की मौत हो गई और 140 लोग घायल हो गए। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसका असर काठमांडू, इसके आसपास के जिलों और भारत की राजधानी दिल्ली तक महसूस किया गया।

2015 में आए भूकंप से 8000 लोगों की हुई थी मौत

नेपाल में एक बार फिर फिर भूकंप की वजह से भारी तबाही मची है। लोगों को आठ साल पहले 2015 में आए भीषण भूकंप की याद आ गई। बता दें कि नेपाल में इससे पहले साल 2015 में आए भूकंप के के कारण 8000 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। उस समय नेपाल में 7.8 और 8.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। 25 अप्रैल, 2015 की सुबह स्थानीय समय के मुताबिक 11 बजकर 56 मिनट पर धरती हिली थी।

यह भी पढ़ें- नेपाल में भूकंप से भीषण तबाही: अबतक 128 की मौत, कई इमारतें ढहीं

यह भी पढ़ें- धार्मिक स्थलों पर पटाखे फोड़ने पर रोक, केरल हाईकोर्ट ने कहा, भगवान को प्रसन्न करने के लिए...

Story Loader