31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल के बांकुड़ा में बीजेपी के 2 नेताओं ने पुलिस को दी धमकी, कहा – ‘आपको जेल का खाना खिलाएंगे, वर्दी उतरवाएंगे’

बंगाल के बांकुरा जिले में जल संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के दो नेताओं ने पुलिस को धमकाया। उनमें से एक ने कहा, "मैं तुम्हें जेल का खाना खिलाऊंगा। मैं तुम्हारे कपड़े उतरवा दूंगा। मैं तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा ...।"
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Apr 2022, 3:23 PM IST

बंगाल के बांकुड़ा में बीजेपी के 2 नेताओं ने पुलिस को दी धमकी, कहा - 'आपको जेल का खाना खिलाएंगे, वर्दी उतरवाएंगे'

बंगाल के बांकुड़ा में बीजेपी के 2 नेताओं ने पुलिस को दी धमकी, कहा - 'आपको जेल का खाना खिलाएंगे, वर्दी उतरवाएंगे'

पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के छतना गांव में गुरुवार दोपहर पानी संकट के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने एक स्थानीय पुलिस अधिकारी को धमकी भी दे डाली। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा नेता जीवन चक्रवर्ती अपने भाषण के दौरान पुलिस अधिकारी को धमकी देने की घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। चक्रवर्ती ने पुलिस अधिकारी को धमकी दी, "मैं तुम्हें जेल का खाना खिलाऊंगा। मैं तुम्हारे कपड़े उतार दूंगा। मैं तुम्हारी वर्दी उतारवा दूंगा। तुमने सिर्फ उन लोगों को रखा है जो तुम्हें 'सर' कहते हैं.. तुम खुद को क्या 'राउडी' समझते हो?"

इससे पहले, जलपाईगुड़ी में एक दूसरे भाजपा नेता को भी भड़काऊ बयान देते हुए और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को धमकी देते हुए सुना गया था। जलपाईगुड़ी जिले के एक भाजपा नेता श्याम प्रसाद ने कहा था, "सत्ता बदलेगी और फिर बदला लिया जाएगा"।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में अनिल देशमुख की जांच CBI से SIT को ट्रांसफर करने की महाराष्ट्र सरकार की याचिका खारिज

जलपाईगुड़ी के भाजपा नेता ने गुरुवार को कहा था, "हम इस शासन को बदल देंगे और बदला भी सुनिश्चित करेंगे। इसे ध्यान से सुनें, हम इसे टीएमसी और आपको [पुलिस] को भी बताना चाहते हैं। जितना अधिक आप हमें प्रताड़ित करेंगे, हम भी वैसा ही करेंगे, जैसे आप सभी को निशाना बना रहे हैं। जैसे हमारे परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया जा रहा है, हम भी उन सभी पुलिस अधिकारियों के परिवार के सदस्यों को निशाना बनाएंगे। यह मेरा वादा है। इसलिए देर होने से पहले अपने तरीके सुधारें। याद रखें, टीएमसी के दिन गिने जा रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: 4 अप्रैल से संचालित होगा कोलकाता हवाई अड्डे का मुख्य रनवे, मरम्मत कार्य प्रगति पर