28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 39 लोग घायल

Amarnath Yatra bus accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 39 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।
2 min read
Google source verification
Amarnath Yatra bus accident in Ganderbal.

अमरनाथ यात्रियों की बस दुर्घटना ग्रस्त हुई। Screen Grab- X/@ITBP_official)

Jammu-Kashmir bus accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले स्थित कंगन में मंगलवार सड़क हादसा हुआ, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। दरअसल, अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार बस सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस हादसे में 39 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा, 'मैंने गांदरबल के उपायुक्त और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर आज सुबह गांदरबल के गनीवान में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में घायल हुए श्री अमरनाथजी यात्रा के श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे 39 श्रद्धालु इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। फिलहाल उनका SKIMS में इलाज चल रहा है। मैंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी घायलों को हर आवश्यक सहायता और सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।'

बस सिंध नदी में गिरने से बची

रिपोर्टों के मुताबिक, अमरनाथ तीर्थयात्रियों की बस गांदरबल के हरिगनवान में एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। कथित तौर पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण बस सड़क से उतरकर एक मकान पर जा गिरी। टक्कर से मकान को गंभीर नुकसान पहुंचा। हालांकि, इसी वजह से बस सिंध नदी में गिरने से बच गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था।

अधिकारियों के अनुसार, बस में सवार अधिकांश अमरनाथ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, बचाव दल और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

बस मध्य प्रदेश के मंदसौर के श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल से कटरा लौट रही थी। सभी श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद अपने घर लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तीखे मोड़ पर बस चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण हादसा हुआ। फिलहाल स्थीनय पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।