22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 सिर्फ भारत के, ओडिशा का ये शहर टॉप पर

Heat Wave in India: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में भारत के 97 शहरों को शामिल किया गया है। टॉप 100 शहरों की सूची में नेपाल के सिर्फ तीन शहर है।

2 min read
Google source verification
Heatwave Scorches India

Heatwave Scorches India

Worlds Hottest Cities In India: भारत में बीते कुछ दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। देश के उत्तरी, मध्य ओर पूर्वी हिस्सों में भीषण लू चल रही है। दोपहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से काफी ऊपर पहुंच गया था। शुक्रवार दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 97 भारत में थे। AQI.in के अनुसार, भारतीय समयानुसार दोपहर 2:50 बजे वैश्विक स्तर पर शीर्ष 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में भारतीय शहरों का दबदबा रहा। इसमें ओडिशा का बालांगीर 48 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

100 सबसे गर्म शहरों में से 97 भारत के

इसके बाद बिहार के सासाराम में 48 डिग्री सेल्सियस और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कई शहरों में आर्द्रता का स्तर 6 से 8 प्रतिशत के बीच रहा। इस मौसम को अत्यधिक गर्म श्रेणी में रखा गया।

नेपाल के सिर्फ 3 शहर

टॉप 100 शहरों की सूची में केवल तीन नेपाल के शहर थे- धांगड़ी (23वें स्थान पर), नेपालगंज (34वें स्थान पर) और लुम्बिनी सांस्कृतिक (76वें स्थान पर)। वहां तापमान 45 डिग्री से 46 डिग्री के बीच रहा। इन तीन नेपाली शहरों के अलावा, सूची में शामिल सभी शहर भारत में थे।

यूपी का मुजफ्फरनगर 26वें स्थान पर

सबसे गर्म शहरों की टॉप 100 सूची में अन्य शहरों में उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर 26वें स्थान पर (46°C), उत्तर प्रदेश का अयोध्या 32वें स्थान पर (46°C), पंजाब का पटियाला 42वें स्थान पर (46°C), तेलंगाना का वारंगल 55वें स्थान पर (46°C) और उत्तराखंड का हरिद्वार 56वें ​​स्थान पर (46°C) शामिल हैं।

श्रीगंगानगर 45 डिग्री तापमान के साथ 62वें स्थान पर

राजस्थान का श्रीगंगानगर 45 डिग्री तापमान के साथ 62वें स्थान पर, मध्य प्रदेश का ग्वालियर 45 डिग्री तापमान के साथ 64वें स्थान पर, झारखंड का धनबाद 45 डिग्री तापमान के साथ 71वें स्थान पर, चंडीगढ़ 45 डिग्री तापमान के साथ 77वें स्थान पर, उत्तर प्रदेश का आगरा 44 डिग्री तापमान के साथ 90वें स्थान पर, राजस्थान का भरतपुर 44 डिग्री तापमान के साथ 97वें स्थान पर और मध्य प्रदेश का सिंगरौली 44 डिग्री तापमान के साथ 100वें स्थान पर रहा।

गर्मी से संबंधित बीमारियों के 300 संदिग्ध मामले

इस बीच रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में मार्च की शुरुआत से लेकर मई के मध्य तक गर्मी से संबंधित बीमारियों के 300 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में 1 मार्च से 19 मई के बीच हीटस्ट्रोक के 325 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए, जिनमें से लगभग एक तिहाई मामले मई की शुरुआत से सामने आए हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग