
Aaditya Thackeray: आदित्य ठाकरे ने पार्टी टूट पर बीजेपी घेरा(फोटो-IANS)
Aaditya Thackeray: शिवसेना(UBT) में टूट पर आदित्य ठाकरे का बयान सामने आया है। आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि BJP को लोगों के लिए सत्ता नहीं चाहिए बल्कि उसे अपने लिए सत्ता चाहिए। आपको बता दें कि शिवसेना(UBT) में पिछले दिनों तब टूट हो गई थी जब पार्टी के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में जाने का दावा किया गया था। अब पार्टी के विधायक और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर जवाबी हमला किया है।
पार्टी में संभावित फूट पर शिवसेना (UBT) के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि सबकी आंखों के सामने चोरी हो रही है। और जिसे हम चोर कहते हैं, वही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बन गया है, वही व्यक्ति जो गुवाहाटी भाग गया था। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों के साथ रहने का क्या फायदा जिन्हें पैसे से खरीदा जा सकता है? ऐसी बेबुनियाद बातों पर ज्यादा ध्यान न दें, क्योंकि यह सब सिर्फ बीजेपी की सत्ता मजबूत करने की कोशिश है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को लोगों के लिए सत्ता नहीं चाहिए ,उसे अपने लिए सत्ता चाहिए। और अगर आप पिछले 12 सालों का इतिहास देखें, तो पता चलता है कि जब भी बीजेपी सत्ता में आती है, तो ठीक से शासन नहीं चलता।
आदित्य ठाकरे ने आगे जोड़ा कि शिवसेना सिर्फ एक ही है, और वह है शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)। बीजेपी पर जुबानी हमला करते हुए आदित्य ने कहा कि वही बीजेपी और वे सभी लोग जिन्हें मेरे दादाजी, हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने समर्थन दिया और आगे बढ़ने के मौके दिए, आज उसी शिवसेना और ठाकरे परिवार को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। यह सब हर कोई देख सकता है। जनता देख रही है।
पार्टी में टूट के बाद उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया था। एक कार्यक्रम में उन्होंने एक ऐसी बात कही, जिसने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कभी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह लगे कि वह शिवसेना अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां प्रभावी ढंग से नहीं निभा पा रहे हैं, तो वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। उनका कहना था कि संगठन किसी भी व्यक्ति से बड़ा होता है और यदि कोई अन्य सक्षम नेता इस भूमिका को बेहतर तरीके से निभा सकता है, तो उसे जिम्मेदारी सौंपने में उन्हें कोई संकोच नहीं होगा।
Updated on:
21 Jun 2026 12:26 am
Published on:
20 Jun 2026 11:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
