
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 38 उम्मीदवारों की चौथी और अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई प्रमुख नामों और बदलावों को शामिल किया गया है, जो पार्टी की चुनावी रणनीति को दर्शाते हैं। AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह उनकी परंपरागत सीट है, जहां से वे लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। वर्तमान में कालकाजी से विधायक और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी इसी सीट से फिर मैदान में हैं।
वर्तमान विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, ग्रेटर कैलाश सीट से चुनाव लड़ेंगे। कस्तूरबा नगर सीट पर बड़ा बदलाव किया गया है। मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट काटकर, भाजपा छोड़कर आज ही AAP में शामिल हुए रमेश पहलवान को उम्मीदवार बनाया गया है। रमेश पहलवान की पत्नी कुसुम लता, जो भाजपा की पार्षद हैं, ने भी आज AAP का दामन थामा है।
पार्टी ने अधिकांश मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। कुछ सीटों पर नए चेहरों को शामिल कर स्थानीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है। भाजपा से नेताओं को तोड़कर AAP ने विपक्ष के वोट बैंक में सेंध लगाने की रणनीति अपनाई है।
Updated on:
15 Dec 2024 02:29 pm
Published on:
15 Dec 2024 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
