
राघव चड्ढा की फोटो
AAP Readies Plea To Disqualify: राघव चड्ढा समेत छह सांसदों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी में खलबली मच गई है। इसी कड़ी में 'आप' ने कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसकी जानकारी आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की तरफ से दी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' के जरिए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को राज्य सभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने की मांग की है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं माननीय राज्यसभा सभापति को एक पत्र प्रस्तुत करूंगा, जिसमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के कारण राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी, क्योंकि यह संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता त्यागने के समान है।'
आम आदमी पार्टी का मानना है कि भले ही बागी सांसदों ने यह दावा किया है कि दो-तिहाई सांसद उनके साथ हैं, हालांकि हकीकत में केवल तीन सांसद ही भाजपा में शामिल हुए हैं। मामला ऐसे में यह सीधे तौर पर दल-बदल कानून के दायरे में आता है।
आप इस संबंध में कानूनी जानकारों से सलाह मशविरा कर रही है। पार्टी की तरफ से जल्द ही औपचारिक कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी का स्पष्ट कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले सांसदों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इससे पहले राघव चड्ढा ने बताया कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से अधिक इस पहल के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित सांसद पहले ही अपने हस्ताक्षर कर चुके हैं और आज सुबह आवश्यक दस्तावेज, जिनमें हस्ताक्षरित पत्र और अन्य औपचारिक कागजात शामिल हैं, राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए गए।
आम आदमी पार्टी ने इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ बताया है। पार्टी का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एजेंसियों जैसे प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो का दबाव बनाकर उनके नेताओं को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
वहीं, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए भाजपा पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे पंजाब और वहां की जनता के साथ विश्वासघात बताते हुए कहा कि लोग इस घटना को कभी नहीं भूलेंगे।
Updated on:
24 Apr 2026 08:55 pm
Published on:
24 Apr 2026 07:44 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
