12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Abhijit Dipke: ‘मीटिंग के लिए कोई जगह नहीं दे रहा, हॉल मालिकों को धमका रहे हैं’, अभिजीत दीपके ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

Abhijeet Dipke BJP allegation: अभिजीत दीपके ने दिल्ली में CJP की मीटिंग के लिए हॉल नहीं मिलने और मालिकों को धमकाने का आरोप बीजेपी पर लगाया है। उन्होंने कहा कि CJP या उसके समर्थक डरने वाले नहीं है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 12, 2026

Abhijit Dipke news

अभिजीत दीपके(फोटो-ANI)

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली में अपनी पार्टी की वॉलंटियर्स मीटिंग को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपके का दावा है कि मीटिंग के लिए हॉल तलाशने के दौरान कई जगहों से उन्हें जगह देने से इनकार कर दिया गया और हॉल मालिकों पर दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि जिस हॉल को आखिरकार बुक किया गया था, उसके मालिकों को भी कथित तौर पर धमकियां दी गईं।

अभिजीत दीपके ने कहा कि दिल्ली में CJP के वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी। इसके लिए हॉल तलाशने में काफी परेशानी हुई। उनके मुताबिक, कई हॉल मालिकों ने कहा कि उन पर 'ऊपर से दबाव' है और वे CJP की मीटिंग के लिए जगह नहीं दे सकते।

'हॉल मालिकों को धमकी दी गई'

दीपके ने दावा किया कि काफी मुश्किल के बाद एक हॉल बुक किया गया था और इसकी रसीद भी उनके पास है। हालांकि, उनके मुताबिक मीटिंग से पहले हॉल मालिकों को कथित तौर पर धमकी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉल मालिकों से कहा गया कि अगर उन्होंने CJP की मीटिंग होने दी तो उन्हें 'उल्टा लटका दिया जाएगा'। दीपके ने इन आरोपों के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। दीपके ने कहा कि ऐसी हरकतों से यह साफ होता है कि बीजेपी देश के युवाओं से डर रही है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को लगता है कि इस तरह की छोटी-मोटी हरकतों से CJP या उसके समर्थक डर जाएंगे, तो यह उसकी गलतफहमी है।

JSSC आंदोलन पर भी सरकार को घेरा

इससे पहले झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी समेत अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भी अभिजीत दीपके ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा था। उन्होंने सवाल उठाया था कि झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस बल का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। दीपके ने कहा कि जब राजनीतिक दल विरोध-प्रदर्शन करते हैं, तब अक्सर लाठीचार्ज या आंसू गैस जैसी कार्रवाई देखने को नहीं मिलती, लेकिन छात्रों के प्रदर्शन के दौरान बार-बार पुलिस बल का इस्तेमाल क्यों किया जाता है।

हमीरपुर के ग्रामीणों को भी दीपके का समर्थन

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पक्की सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। चंदूपुर गांव और आसपास के डेरों के ग्रामीण करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल से मिलने की कोशिश की। इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिजीत दीपके ने भी बच्चों के साथ निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का वीडियो शेयर किया और प्रदर्शन में शामिल बच्चों का हौसला बढ़ाया। दीपके ने बच्चों को समर्थन देते हुए सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग