Gold Smuggling Row: सोना तस्करी मामले में कर्नाटक सरकार ने कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव के पिता डीजीपी रामचंद्र राव की भूमिका की जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट भी देने को कहा गया है। बता दें कि एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी मामले में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था।