बता दें कि एक्ट्रेस रान्या राव कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। वहीं डीजीपी ने राव से खुद को अलग करते हुए कहा है कि उन्हें नहीं पता कि वह क्या कर रही हैं, क्योंकि वह अपने पति जतिन हुक्केरी के साथ रहती हैं। दूसरी ओर, सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।