6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

G20 Summit: नक्शे पर बवाल के बाद अब शी जिनपिंग का जी-20 से किनारा, जानिए कौन करेगा चीन का प्रतिनिधित्व

G20 Summit 2023 in Delhi: दिल्ली में अगले महीने 8 सितंबर से शुरू होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बीच खबर आ रही है चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिग इस सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाएंगे।

2 min read
Google source verification
Chinese President Xi Jinping

Chinese President Xi Jinping

G20 Summit 2023 in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में अगले महीने 8 सितंबर से शुरू होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस सम्मेलन में कई देशों के नेता भारत आ रहे है। इस बीच खबर आ रही है चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिग इस सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाएंगे। पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले नहीं भारत आने से मना कर दिया है। अब चीन के राष्ट्रपति ने भी जी20 से किनारा कर लिया है। हालांकि अभी तक इसका आधिकारी बयान सामने नहीं आया है।

अब चीन का प्रतिनिधित्व कौन करेगा
एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अगले सप्ताह भारत में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। चीन स्थित एक भारतीय राजनयिक और G20 देश की सरकार के लिए काम करने वाले एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में आयोजित होने वाले G20 समिट में प्रधानमंत्री ली कियांग बीजिंग का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। भारतीय और चीनी विदेश मंत्रालयों के प्रवक्ताओं को कोई बयान सामने नहीं आया है।

नक्शे को लेकर दोनों देशों में विवाद
आपको बता दें कि जी-20 का शिखर सम्मेलन चीन ने बीते दिनों विवादित नक्शा जारी किया था। इस मानचित्र में भारत के अक्साई चिन और अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा दिखाया गया है, इतना ही नहीं तिब्बत और ताइवान को भी चीन ने अपने हिस्से में दिखाया। भारत ने चीन के इस नक्शे पर कड़ा विरोध दर्ज किया था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साफ कहा कि चीन की ऐसी पुरानी आदत है।

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना के लिए बड़ा खतरा! चीन अक्साई चिन में बना रहा सुरंगें और बंकर

चीन अक्साई चिन में बना रहा सुरंगें और बंकर
अब एक रिपोर्ट आई है जिससे भारतीय सेना की चिंता बढ़ा दी है। ड्रैगन लद्दाख के डेपसांग मैदान से 60 किलोमीटर दूर अक्साई चिन में सैनिकों और हथियारों के लिए अंडरग्राउंड बंकरों बना रहा है। सैटेलाइट तस्वीरें जारी की गई है, जिसमें चीन सीमा पर सुरंगें और बंकर बनाने का काम तेजी कर रहा है।


शी जिनपिंग 2019 में आए थे भारत
आपको बता दें कि चीन के राष्ट्रपति पिछली बार 2019 में भारत आए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग का मल्लपुरम में स्वागत किया था। हालांकि पीएम मोदी और शी जिनपिंग की विदेशों सम्मेलनों में कई बार साथ नजर आ चुके है।