4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Air India Pilot Terminated: एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने पर एक्शन

Air India News: एयर इंडिया ने फुकेत-दिल्ली AI2379 के पायलट-इन-कमांड को साइकोएक्टिव पदार्थ टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद बर्खास्त कर दिया हैं। 4 अगस्त को फ्लाइट ने 300 फीट की अचानक ऊंचाई खोई थी और 24 लोग घायल हुए थे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Sep 04, 2026

Air India Pilot news

एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त(फोटो-X/@Vishii14)

Phuket Delhi flightAir India News: एयर इंडिया(Air India) ने फुकेत-दिल्ली फ्लाइट AI2379 के पायलट-इन-कमांड (PIC) की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। पायलट के साइकोएक्टिव पदार्थ के सेवन से जुड़ा टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। यह फैसला एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट में सामने आए निष्कर्षों के बाद लिया गया है। एयर इंडिया ने कहा है कि सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा, फिटनेस या नियामकीय मानकों के उल्लंघन को लेकर उसकी जीरो-टॉलरेंस नीति है।

फ्लाइट में अचानक 300 फीट की गिरावट, 24 लोग हुए थे घायल

यह कार्रवाई उस घटना के ठीक एक महीने बाद हुई है, जब 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही AI2379 ने अचानक करीब 300 फीट की ऊंचाई खो दी थी। इस घटना में विमान में सवार 24 यात्री और क्रू सदस्य घायल हुए थे। घटना के बाद विमानन सुरक्षा को लेकर जांच शुरू हुई थी। AAIB की रिपोर्ट के निष्कर्षों के बाद अब एयर इंडिया ने फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

Air India Pilot Terminated: साइकोएक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव मिला

एयर इंडिया (Air India) ने एक बयान में पुष्टि की कि AI2379 के पायलट-इन-कमांड का साइकोएक्टिव पदार्थ से संबंधित टेस्ट पॉजिटिव आया था। एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा, फिटनेस और नियमों से जुड़े उल्लंघनों को लेकर उसकी नीति के तहत पायलट की नौकरी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर कहा कि सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में वह जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाती है।

एविएशन सुरक्षा और पायलट फिटनेस पर बढ़ी नजर

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब एविएशन क्षेत्र में सुरक्षा और क्रू की फिटनेस को लेकर निगरानी बढ़ी हुई है। पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी निभाने से पहले मेडिकल और ऑपरेशनल रूप से फिट होना जरूरी है। मामले में AAIB की जांच के निष्कर्षों के बाद हुई यह कार्रवाई एविएशन सुरक्षा मानकों और पायलट फिटनेस से जुड़े नियमों के महत्व को सामने लाती है। एविएशन सेक्टर में साइकोएक्टिव पदार्थों से जुड़े नियमों के उल्लंघन को एयरलाइन गंभीर सुरक्षा मामला मानती है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग