11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Air India का बड़ा फैसला, रद्द की भारत-रूस के बीच फ्लाइट, जानिए क्या है वजह

एयर इंडिया ने अपनी दिल्ली-मॉस्को की उड़ान को रद्द कर दिया है। भारत और रूस के बीच अब कोई सीधी हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है। अब तक टाटा समूह की कंपनी- एयर इंडिया के 2 सीधी उड़ानें रूस के लिए जा रही थीं, लेकिन अब इन्हें भी बंद कर दिया गया है। बता दें कि पहले एक हफ्ते में दो फ्लाइट दिल्ली से मॉस्को के लिए उड़ान भरती थीं।

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Apr 07, 2022

Air India suspends Delhi-Moscow flight amid Russia-Ukraine war

Air India suspends Delhi-Moscow flight amid Russia-Ukraine war

भारत और रूस के बीच सीधी उड़ान सेवा बंद कर दी गयी है. एयर इंडिया (Air India) के विमान अब दिल्ली से सीधे मॉस्को के लिए उड़ान नहीं भड़ेंगे. पहले सप्ताह में दो दिन दिल्ली से मॉस्को के लिए विमान उड़ान भरता था। लेकिन अब इन्हें बंद कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों फ्लाइट 1 अप्रैल 2022 से ही बंद कर दी गई हैं। दरअसल इन फ्लाइट को इस आशंका की वजह से रद्द किया गया है कि, उसकी उड़ान का बीमा यूक्रेन पर रूस के हमले की वजह से रूसी हवाई क्षेत्र में मान्य नहीं होगा। रूस की ओर से 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद पश्चिमी देशों ने सभी रूसी विमानन कंपनियों को अपने हवाई क्षेत्र से प्रतिबंधित कर दिया था।


दरअसल उड़ान बीमा आमतौर पर पश्चिमी देशों से बाहर की कंपनियों की ओर से प्रदान किया जाता है। वहीं एयर इंडिया ने कहा कि टाटा-एआईजी समेत 5-6 कंपनियों के साथ नये इंश्योरेंस कॉन्ट्रैक्ट के तहत विमान रूसी एयरस्पेस का इस्तेमाल कर सकती है। बताया गया है कि अंतिम बार 31 मार्च 2022 को दिल्ली से मॉस्को के लिए एयर इंडिया के विमान ने सीधी उड़ान भरी थी।

यह भी पढ़ें - दिल्ली से दोहा जा रही थी फ्लाइट, अचानक पायलट ले गया कराची, यात्रियों में मचा हड़कंप

इसलिए रद्द हुईं उड़ानें

एयर इंडिया ने अपने विमानों के बीमा का नवीनीकरण कराया है। इसके तहत बीमा कंपनियों ने शर्त लगाई है कि कोई भी संबंधित विमान रूस या यूक्रेन के हवाई अड्‌डों पर उतर नहीं सकते। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के मद्देनजर यह शर्त लगाई गई है।


इससे पहले रूस की एयरलाइन एयरोफ्लोट ने अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अगली व्यवस्था तक के लिए रोक दी थीं। इनमें भारत आने वाली 2 सीधी उड़ानें भी शामिल रहीं।

ऐसे जा सकेंगे रूस

रूस की राजधानी मॉस्को से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली रूसी कैरियर एरोफ्लॉट ने भी अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। अगर अभी किसी को रूस जाना होगा, तो उन्हें ताशकंद, इस्तांबुल के अलावा खाड़ी देशों दुबई और अबु धाबी के रास्ते जाना होगा।


बता दें कि तमाम पश्चिमी देशों के विमान रूस के हवाई मार्ग का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। उन्हें बेहद लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इसकी वजह से उनका ईंधन खर्च काफी बढ़ गया है। यही वजह है कि दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को और मुंबई-नेवार्क के बीच सीधी उड़ानसेवा को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - इंडिगो एयरलाइंस के विमान को अचानक दूसरे शहर ले गया पायलट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग