
एलायंस एयर की इमरजेंसी लैंडिंग(फोटो-ANI)
Alliance Air Emergency Landing: प्रयागराज से दिल्ली आ रही Alliance Air की फ्लाइट में शुक्रवार को एक इंजन के काम करना बंद करने के बाद फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। तकनीकी खराबी के बावजूद विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। फ्लाइट में करीब 40 यात्री सवार थे। फ्लाइट नंबर 9I 698 Alliance Air की थी और इसमें ATR 72 विमान का इस्तेमाल किया जा रहा था। उड़ान के दौरान एक इंजन के इनऑपरेटिव होने की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया।
एयरपोर्ट अधिकारी के मुताबिक, एक इंजन के काम करना बंद करने के कारण फ्लाइट ने फुल इमरजेंसी घोषित की थी। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट पर सभी जरूरी इमरजेंसी इंतजाम सक्रिय कर दिए गए। तकनीकी खराबी के बावजूद फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर गई। विमान में सवार करीब 40 यात्रियों को लेकर किसी नुकसान या हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रयागराज से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वालीAlliance Air की फ्लाइट 9I 698 में सफर के दौरान एक इंजन इनऑपरेटिव हो गया। इसके बाद पायलट ने एयरपोर्ट को इसकी जानकारी दी और फुल इमरजेंसी घोषित की गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहले से जरूरी सुरक्षा और आपातकालीन टीमें तैयार कर दी गई थीं। फ्लाइट के लैंड करने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
इससे पहले 28 अगस्त को दिल्ली से बिलासपुर पहुंची Alliance Air की फ्लाइट के लैंडिंग के दौरान विमान का बायां टायर फट गया। हादसे के बाद विमान रनवे पर ही रुक गया। विमान में सवार सभी 37 यात्री और चार क्रू मेंबर सुरक्षित रहे और उन्हें विमान से बाहर निकाल लिया गया। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के निदेशक बी. सिंह ने बताया कि लैंडिंग के समय विमान का बायां टायर फट गया था। इसके बाद विमान में तकनीकी दिक्कत आई और वह रनवे पर ही रुक गया। घटना के तुरंत बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स को रनवे पर ही विमान से उतारा गया। इसके बाद सभी को सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन तक पहुंचाया गया। इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की जानकारी नहीं है।
Updated on:
11 Sept 2026 04:53 pm
Published on:
11 Sept 2026 04:36 pm
