11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi Gifts Putin: पीएम मोदी का खास उपहार, राष्ट्रपति पुतिन को दी तिरुक्कुरल की रूसी अनुवादित पुस्तक

PM Modi Putin Meeting: BRICS Summit से इतर PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तमिल के प्रसिद्ध ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' का रूसी अनुवाद भेंट किया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Sep 11, 2026

PM Modi Putin Meeting

New Delhi: Modi-Putin bilateral meeting (Photo: IANS/PMO)

PM Modi Putin Meeting : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान उन्हें तमिल के प्रसिद्ध शास्त्रीय ग्रंथ 'तिरुक्कुरल’ का रूसी भाषा में अनुवादित संस्करण भेंट किया। यह मुलाकात 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान हुई।

पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत पहुंचे हैं। भारत इस वर्ष 12 और 13 सितंबर को सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। मोदी की ओर से तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट करना भारत की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को रूस के साथ संबंधों में जोड़ने का अहम संदेश माना जा रहा है।

1330 दोहों में जीवन और शासन से जुड़े विचार

तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की रचना तिरुक्कुरल तमिल साहित्य के सबसे प्रतिष्ठित ग्रंथों में शामिल है। इसमें कुल 1,330 दोहे हैं, जिनमें नैतिकता, सदाचार, शासन, प्रेम और जीवन जीने के तौर-तरीकों जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए गए हैं। मोदी ने इसका रूसी भाषा में संस्करण पुतिन को देकर यह भी सुनिश्चित किया कि वे इस महत्वपूर्ण भारतीय साहित्यिक कृति को अपनी भाषा में समझ सकें।

रणनीतिक साझेदारी को नए क्षेत्रों तक ले जाने की तैयारी

मोदी और पुतिन की बैठक ऐसे समय हुई है, जब भारत और रूस लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी को पारंपरिक सहयोग के क्षेत्रों से आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। द्विपक्षीय बातचीत में दोनों नेताओं के बीच आर्थिक और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है।

2030 तक 100 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कारोबार के नए अवसर पैदा करने और रूसी बाजार में भारतीय कंपनियों की पहुंच आसान बनाने के उपायों पर भी बातचीत की संभावना है। औद्योगिक सहयोग भी वार्ता का प्रमुख मुद्दा रहेगा।