11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi Putin Meeting: नरेंद्र मोदी-व्लादिमीर पुतिन की भारत मंडपम में मुलाकात शुरू, रक्षा सौदों पर टिकी नजर

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। PM मोदी से आज होने वाली बैठक में रक्षा, व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा होगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Sep 11, 2026

PM Modi Putin Meeting

नरेंद्र मोदी-व्लादिमीर पुतिन(फोटो-ANI)

India Russia Relations: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग को लेकर अहम बातचीत होने की उम्मीद है। रक्षा क्षेत्र से जुड़े बड़े समझौतों पर भी सभी की नजर है। पुतिन शुक्रवार से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। पुतिन के साथ रूस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

ब्रिक्स सम्मेलन में पुतिन की पहली व्यक्तिगत भागीदारी

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब पुतिन रूस के बाहर आयोजित किसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल हो रहे हैं। फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से ब्रिक्स की विदेशों में हुई बैठकों में उनकी व्यक्तिगत मौजूदगी नहीं रही थी। पुतिन के भारत दौरे में ब्रिक्स सम्मेलन के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी अहम मानी जा रही है। दोनों नेता भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर रहेगी खास नजर

मोदी और पुतिन की बैठक में रक्षा सहयोग एक प्रमुख मुद्दा रहने की संभावना है। बड़े रक्षा सौदों को लेकर भी इस मुलाकात पर खास नजर है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार को आगे बढ़ाने पर बातचीत होगी। भारत और रूस के बीच लंबे समय से रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत सहयोग रहा है। ऐसे में पुतिन की यात्रा को दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शनिवार से शुरू होगा दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन

भारत की मेजबानी में दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शनिवार से नई दिल्ली में शुरू होगा। सम्मेलन में खाद्य, ऊर्जा और स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ आपदा प्रबंधन और जरूरी सप्लाई चेन को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। भारत ऐसे समय ब्रिक्स की बैठक की मेजबानी कर रहा है, जब दुनिया की अर्थव्यवस्था पर रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट और व्यापारिक तनाव का असर है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की व्यापार एवं टैरिफ नीतियां भी वैश्विक आर्थिक माहौल को प्रभावित कर रही हैं।