
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया। (इमेज सोर्स: एक्स ANI)
Congress high command: कर्नाटक में डीके शिवकुमार की सरकार को 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस बीच, पूर्व सीएम और कांग्रेस के कद्दावर नेता सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस में फिर हलचल बढ़ गई है। सिद्धरमैया के दिल्ली दौरे को लेकर भी चर्चा चल रही थी।
इस पर डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर ने सफाई भी दी है। परमेश्वर ने अपने सादाशिवनगर स्थित आवास के पास मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसमें कोई असंतोष नहीं है। सिद्धरमैया हमेशा पार्टी हाईकमान के फैसले को मानने की बात कहते रहे। उसी के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
डिप्टी सीएम ने साफ कहा- अगर सिद्धारमैया नाखुश होते तो इस्तीफा ही नहीं देते। परमेश्वर ने कहा कि यह अध्याय अब बंद हो चुका है। बार-बार एक ही बात पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं।
उन्होंने कहा- सिद्धरमैया कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं, इसलिए दिल्ली जाना उनकी राजनीतिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। इसमें कोई और मतलब नहीं निकालना चाहिए।
डिप्टी सीएम ने यह भी कहा- डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। आगे कई चुनौतियां हैं, लेकिन आत्मविश्वास के साथ अच्छा शासन देने का काम जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने फैसला लिया था कि एपेक्स बैंक के अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हो और चुनाव से बचा जाए। आखिरी चरण में एमएलसी एस. रवि को चुना गया।
केएन राजनना भी उस बैठक में मौजूद थे और उनकी सहमति से यह चयन हुआ। इसलिए इस मामले में भी कोई असंतोष नहीं है। इस पर परमेश्वर ने कहा कि एपेक्स बैंक एक स्वतंत्र और गैर-पार्टी संस्था है। भविष्य में उसके बोर्ड के डायरेक्टर ही सही फैसला लेंगे।
कर्नाटक में एक बार फिर नक्सली गतिविधियों की खबरें सामने आई हैं। तुमकुरु जिले के पावगड़ा में नक्सली पोस्टर लगने की रिपोर्ट आई है। जी परमेश्वर ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिल चुकी है। वे आज ही तुमकुरु जा रहे हैं और वहां पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे। अगर नक्सली गतिविधि की पुष्टि होती है तो अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा।
Updated on:
11 Sept 2026 04:24 pm
Published on:
11 Sept 2026 04:24 pm
