30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबाला शहर के भाजपा विधायक को मिला धमकी भरा लेटर, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

अंबाला शहर के भाजपा विधायक असीम गोयल को बम उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी विधायक को लेटर के जरिए दी गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही भाजपा विधायक की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 18 Apr 2022, 1:13 PM IST

ambala-city-bjp-mla-aseem-goyal-received-threat-letter.jpg

अंबाला शहर विधायक असीम गोयल को बम उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी लेटर के जरिए दी गई है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक धमकी भरा लेटर सादे पेज पर लिखा गया है जिसमें मोहम्मद अली मुखान मुस्ताशाबिह के हस्ताक्षर हैं। इसके साथ ही यह बताया गया है कि विधायक को यह धमकी यासीन मलिक और अब्दुल अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे के आदेश पर दी गई है।

धमकी भरा लेटर मिलने के बाद विधायक असीम गोयल के निजी सचिव सौरभ ने एसपी को जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।


मामले की जांच जारी

अंबाला डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि अंबाला शहर के भाजपा विधायक असीम गोयल को डाक के द्वारा धमकी भरा पत्र मिला है। धमकी भरा पत्र मिलने की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ ही उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।