Phone Tapping: कर्नाटक में बीजेपी ने कांग्रेस पर फोन टैप करने का आरोप लगाया है। दरअसल, हनी ट्रैप विवाद के बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने प्रदेश सरकार पर मंत्रियों और सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों सहित राज्य के प्रमुख नेताओं के फोन टैप करने का आरोप लगाया। बीजेपी नेता ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी के कई विधायकों ने भी इस बात को स्वीकार किया है।