
Anant Ambani donates 20 kg gold crown worth Rs 15 crore to Lalbaugcha Raja
Lalbaugcha Raja 2024: देश भर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की धूम मची है। गणपति फेस्टिवल पर मुंबई के लाल बाग इलाके में भगवान गणपति की प्रतिमा 'लालबागचा राजा' के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने सोने का मुकुट दान में दिया है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ लालबागचा राजा की मूर्ति के अनावरण के बाद विशाल मुकुट पहनाया गया। यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बता दें कि मुकुट का वजन 20 किलोग्राम है। इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे आइए जानते हैं कीमत।
लालबागचा राजा का फर्स्ट लुक कल गुरुवार शाम को देखने को मिला। इसका मुख्य आकर्षण अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा लालबागचा राजा को दान किया गया 20 किलो सोने का मुकुट था। सोने के मुकुट की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है।
Updated on:
07 Sept 2024 12:57 pm
Published on:
07 Sept 2024 12:57 pm
