11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arun Yogiraj: रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण को अमेरिका ने वीजा देने से किया इनकार, जानिए क्यों

Arun Yogiraj: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति बनाने वाले मैसूरु के मूर्तिकार अरुण योगीराज को अमरीका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

Arun Yogiraj: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति बनाने वाले मैसूरु के मूर्तिकार अरुण योगीराज को अमरीका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। इसके लिए अमरीका ने कोई ठोस वजह भी नहीं बताई है। योगीराज को कन्नड़ संगठनों के अमरीकी महासंघ (अक्का) की ओर से आयोजित 12वें विश्व कन्नड़ सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमरीका जाना था। यह सम्मेलन 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच वर्जीनिया के रिचमंड कन्वेंशन सेंटर में होना है।

अरुण की पत्नी पहले भी जा चुकी है अमेरिका

पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि अरुण की पत्नी विजेता पहले भी अमरीका जा चुकी हैं। मूर्तिकार अरुण ने 20 दिन की अमरीकी यात्रा पर जाने के लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली थीं। योगीराज ने भी अमरीका के वीजा देने से इनकार किए जाने की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें- भाई प्रेमिका के साथ हुआ फरार, लोगों ने बहन के साथ किया बलात्कार, बनाया वीडियो

यह भी पढ़ें- वाह सास हो तो ऐसी! दामाद को परोसे 100 तरह के पकवान, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

यह भी पढ़ें- Unique Twins: 4 पैर और 2 सिर वाले जुड़वां बच्चे का जन्म, लोग मान रहे हैं भगवान का अवतार